आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई दबिस की कार्रवाई, 43 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई दबिस की कार्रवाई, 43 लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद

रायबरेली 28 नवंबर 2025
जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया है कि अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 एवं चौकी प्रभारी की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
संयुक्त टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम पृथ्वीखेड़ा एवं कलुआखेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 300 किग्रा० लहन मौके पर नष्ट किया गया तथा 43 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रॉमा केयर में एम्स रायबरेली ने फिर रचा इतिहास, गर्दन की गंभीर चोट में बचाई जान

Sat Nov 29 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत ट्रॉमा केयर में एम्स रायबरेली ने फिर रचा इतिहास, गर्दन की गंभीर चोट में बचाई जान 60 वर्षीय मरीज के गर्दन की गहरी चोट के बाद समय पर सर्जरी कर डॉक्टरों ने बचाई जान — अब, मरीज बोल पा रहा है और सामान्य रूप से भोजन ले […]

You May Like

advertisement