ऑपरेशन मुक्ति के तहत नशा के विरुद्ध जन जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान का हुआ आयोजन

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

ऑपरेशन मुक्ति के तहत नशा के विरुद्ध जन जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान का हुआ आयोजन

रायबरेली, 29 नवम्बर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ऑपरेशन मुक्ति अभियान का आयोजन विबग्योर पब्लिक इंटर कॉलेज में किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में यह अभियान 21 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा आवश्यकतानुसार रेस्क्यू की कार्यवाही करना है।
इसी क्रम में आज बाल विवाह एवं बाल श्रम के विरुद्ध जनजागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर शिवशंकर पाल, शशि सिंह, मान सिंह कुशवाहा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सदस्य बाल कल्याण समिति मिलिंद द्विवेदी, संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र पाल, हब फार इम्पावरमेंट आफ वूमेन से डिस्ट्रिक मिशन कोआर्डिनेटर श्रीमती शेफाली सिंह , जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, द्वारा आमजन को बाल विवाह एवं बाल श्रम के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रभारी मंत्री राकेश सचान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह डीएम

Sun Nov 30 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत प्रभारी मंत्री राकेश सचान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह डीएम साहिबा हर्षित माथुर रायबरेली sp डॉ यशवीर सिंह सदर विधानसभा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पटेल सदर विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक तिवारी अपना दल एस पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता के साथ रहे

You May Like

advertisement