मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उपहारों के फैन बने देश-विदेश से आने वाले पर्यटक

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 46 लोगों ने खरीदें मुख्यमंत्री के उपहार, 1 लाख 31 हजार के बिके 46 उपहार, आम लोगों को जहन में रखते हुए उपहारों के दाम हुए तय, महोत्सव में स्टॉल नम्बर 56, 57 व 58 पर सजे है मुख्यमंत्री के उपहार।

कुरूक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 नवंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उपहारों के देश-विदेश से आने वाले पर्यटक फैन हो गए है। इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में 46 लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विभिन्न कार्यक्रमों में मिले उपहारों को खरीद लिया है। इससे 1 लाख 31 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि को मुख्यमंत्री कल्याण कोष में जमा करवा दिया जाएगा। अहम पहलू यह है कि स्टॉल नम्बर 56, 57 और 58 पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उपहार सजाएं गए है। इन उपहारों को कोई भी व्यक्ति निर्धारित दामों पर खरीद सकता हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को देश के विभिन्न जिलों के कार्यक्रमों में जो भी उपहार मिले है उन उपहारों को निर्धारित दरों पर ब्रिकी के लिए रखा गया हैं। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के केडीबी के कार्यालय में बने मीडिया सैन्टर के साथ बने स्टॉल नंबर 56, 57 व 58 निर्धारित किया गया हैं। इन स्टॉलों को केडीबी की तरफ से भव्य और सुन्दर तरीके से सजाया गया हैं। इन स्टॉलों पर मुख्यमंत्री के 153 उपहारों को रखा गया हैं। इन उपहारों के दाम निर्धारित करने के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में आम लोगों की पॉकेट के अनुसार उपहारों के दाम तय किए हैं। इनमें 800 रूपए से लेकर 16 हजार रूपए तक के दाम रखे गए हैं।
हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के लेखा सहायक रविन्द्र का कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उपहारों को महोत्सव में आने वाले पर्यटक खूब पसन्द कर रहे हैं। इन स्टॉलों से अब तक 46 लोगों जिनमें टेकचन्द्र, सरला रानी, गुरदीप सिंह, कृष्ण, परमजीत सिंह, महिपाल, चन्द्र मोहन, बीबी मित्तल, हरमन सहारन, मुकेश सैनी, राजेश कुमार, नरेश शर्मा, विकास कुमार, डॉ श्रीराम शर्मा, विकास कुमार, रेखा, संदीप अग्रवाल, महिपाल, अजय आर्य, संदीप, मोहित अग्रवाल, डॉ विवेक चावला, भीम सिंह, मोहित अग्रवाल, अजय आर्य, कृष्ण बंसल, कृष्ण सैनी, उप्पल, विकास शर्मा, राजबाला, लवनीत मदान, अनिल कौशिक, परवीन कुमारी, विकास कुमार, जसमैर सिंह, धर्मपाल, परवीन कुमारी, सतीश कुमार, उमा शंकर, अजय आर्य, महावीर सिंह गुड्डू, परवीन कुमारी, अमित प्रकाश व गुरदीप सिंह शामिल हैं, ने मुख्यमंत्री के उपहार खरीदे है। इन उपहारों से 1 लाख 31 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई हैं। इस राशि को मुख्यमंत्री कल्याण कोष में जमा करवाया जाएगा। यह स्टॉल 1 दिसम्बर तक लगेंगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता जीवन जीने का मार्ग और शांति का स्रोत : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

Sun Nov 30 , 2025
पुरुषोत्तमपूरा बाग में संत सम्मेलन आयोजित, केंद्रीय ऊर्जा,आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के पर्यटन एवं सस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानन्द महाराज के सानिघ्य में हुआ संत सम्मेलन, देश भर से आए संत- महापुरूष हुए शामिल। कुरुक्षेत्र, वैद्य […]

You May Like

advertisement