हरियाणा की संस्कृति सबसे समृद्ध : मनोहर लाल

हरियाणा की संस्कृति सबसे समृद्ध : मनोहर लाल

युवा पीढ़ी को संस्कृति से रूबरू करवाने का हरियाणा पवेलियन का प्रयास सराहनीय : मनोहर लाल।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 नवंबर : हरियाणा की संस्कृति व सभ्यता सबसे समृद्ध है, यहां के रीति रिवाज, परंपरा, रहन, सहन व वेशभूषा का कोई मुकाबला नहीं है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा बनाया गया हरियाणा पवेलियन युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाना है। इसके लिए विश्वविद्यालय बधाई का पात्र है। यह विचार देश के ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पवेलियन का अवलोकन करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा पैवेलियन में आकर अपनी समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला है। हरियाणा के रीति रिवाज व परम्पराएं लोगों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते है। यह वही धरा है जहां वेदों की रचना हुई थी और भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का अमर संदेश दिया था। गीता में हर समस्या का समाधान है। व्यक्ति के मन में जो भी प्रश्न उठते है यदि उसे उनका उत्तर ढूंढना है तो वह गीता को पढे या सुने, गीता मात्र पढ़ने से व्यक्ति के मन का विषाद समाप्त हो जाता है।
हरियाणा पैवेलियन में पहुंचने पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से डा. हरविन्द्र राणा ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। सबसे पहले हरियाणा के मान व सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया और उन्होंने हरियाणा पैवेलियन में लगे प्रत्येक स्टाल का अवलोकन किया। विश्व के सबसे बड़े हुक्के व दूध बिलौती महिला को देखकर उनको कहा कि हरियाणा का रहन सहन व खानपान सबसे अलग है और सबसे अच्छा है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह गोल्डी, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा, डा.ऋषिपाल मथाना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया "मंद-मंद मुस्काते भोले" कविता संग्रह का आनलाइन लोकार्पण

Sun Nov 30 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 लोक कल्याणकारी कविता संग्रह है “मंद-मंद मुस्काते भोले” : डॉ. गोपाल चतुर्वेदी वृन्दावन,29 नवंबर : प्रख्यात साहित्यिक व सामाजिक संस्था “अखंड संडे” के तत्वावधान में प्रख्यात साहित्यकार व शिक्षाविद् कार्तिकेय त्रिपाठी “राम” द्वारा रचित “मंद-मंद मुस्काते भोले” कविता संग्रह […]

You May Like

advertisement