“यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया “मंद-मंद मुस्काते भोले” कविता संग्रह का आनलाइन लोकार्पण

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

लोक कल्याणकारी कविता संग्रह है “मंद-मंद मुस्काते भोले” : डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

वृन्दावन,29 नवंबर : प्रख्यात साहित्यिक व सामाजिक संस्था “अखंड संडे” के तत्वावधान में प्रख्यात साहित्यकार व शिक्षाविद् कार्तिकेय त्रिपाठी “राम” द्वारा रचित “मंद-मंद मुस्काते भोले” कविता संग्रह का 116वां आनलाइन लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष व प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी (वृन्दावन) ने किया।साथ ही अपने उदबोधन में कहा कि “मंद-मंद मुस्काते भोले” कविता संग्रह की सभी कविताओं के केंद्र बिंदु भगवान शिव हैं।जो उनकी भगवान शिव के प्रति परम भक्ति का प्रमाण है। ये संग्रह लेखक के जीवन का प्रतिबिंब है, जो कि उनकी आध्यात्मिक निष्ठा का परिचय देता है। इस संग्रह की रचनाएं सहज, सरल व रोचक शैली में नवीन भाव, बिंबो व संदेशों से ओत-प्रोत है। ये ऐसी पहली कविताओं की किताब है, जिसमें 208 कविताएं भगवान शिव को समर्पित है। ये कविता संग्रह लोक कल्याणकारी है।
इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित संस्कृत विश्वविद्यालय, उज्जैन के पूर्व कुलपति आचार्य मिथिला प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि कवि कार्तिकेय ने भगवान शंकर को हर स्वरूप में देखा और उसे शब्दों में अभिव्यक्त किया है। ये संग्रह जनमानस में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने में सहायक है।
प्रख्यात बाल पत्रिका “देवपुत्र” के संपादक गोपाल माहेश्वरी ने कहा कि शिव ही साहित्य का मूल प्राण तत्व है। शिव से ही साहित्य का सृजन होता है। ‘सत्यम् शिवम् सुंदरम्’ साहित्य का केंद्रीय भाव और उसकी आत्मा है। इसके बिना रची गई रचना साहित्य की श्रेणी में नहीं आती। इस संग्रह की हर रचना में शिव तत्व समाया हुआ है।इस कविता संग्रह में ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के भाव को महसूस किया जा सकता है।
“मंद-मंद मुस्काते भोले” कविता संग्रह के लेखक कार्तिकेय त्रिपाठी “राम” ने कहा कि उन्हें लेखन की प्रेरणा अपने पिता स्व सीताराम त्रिपाठी से मिली है। शंकरजी ही आदि-अनंत हैं, वे ही हमारे जीवन के पथ-प्रदर्शक है। जनमानस तक ये पावन संदेश पहुँचाने के उद्देश्य से ही हमने भोले को समर्पित इन 208 रचनाओं का सृजन किया है।
कृति संपादक मुकेश इन्दौरी ने कहा कि इस संग्रह की रचनाएं लोकमंगल की भावना से रची गई हैं। इस संग्रह की रचनाएं सूर, तुलसी के द्वारा रचे गए काव्य की तरह युगों-युगों तक शिव काव्यामृत से रसास्वादन करने योग्य है।
ऑनलाइन लोकार्पण समारोह में देश-विदेश के कई जाने-माने साहित्यकार व शिक्षाविद् उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता श्लोकोच्चारण में गुरुकुल के ‘स्वास्तिक’ ने पाया द्वितीय स्थान

Sun Nov 30 , 2025
स्वामी श्री ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 नवम्बर : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के तहत जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित ‘गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता’ में गुरुकुल के छात्र ‘स्वास्तिक आर्य’ ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर गुरुकुल की ख्याति को बढ़ाया है। गुरुकुल […]

You May Like

advertisement