महाभारत अनुभव केंद्र को देखने के लिए आएंगे देश विदेश से पर्यटक: सुमन सैनी

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 30 नवंबर : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र को देखने के लिए देश और विदेश से लाखों पर्यटक पहुंचेंगे। इस महाभारत अनुभव केंद्र की तारीफ स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। इस महाभारत अनुभव केंद्र का अवलोकन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके है।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने रविवार को देर सायं गीता स्थली ज्योतिसर में महाभारत अनुभव केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने महाभारत अनुभव केन्द्र के हर कक्ष का अवलोकन किया और इस अनुभव केंद्र में बने हर कक्ष के बारे मे बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से गीता स्थली ज्योतिसर में करीब 206 करोड़ रुपए की लागत से महाभारत अनुभव केन्द्र का निर्माण किया गया है, यह बहुत ही भव्य और सुंदर बना है। यह प्रोजेक्ट निश्चित ही कुरुक्षेत्र की महिमा को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम करेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 एनआईटी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की चेयरपर्सन डॉ. तेजस्विनी अनंत कुमार ने किया धरोहर हरियाणा संग्रहालय का अवलोकन

Mon Dec 1 , 2025
कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 30 नवॅबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर स्थित धरोहर हरियाणा संग्रहालय में रविवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की चेयरपर्सन डॉ. तेजस्विनी अनंत कुमार ने विशेष रूप से पहुंचकर विस्तृत अवलोकन किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने हरियाणा की लोक संस्कृति, […]

You May Like

advertisement