दिव्यांग बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न

दिव्यांग बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मिलक ब्लॉक क्षेत्र के लोहा स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को दिव्यांग बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) द्वारा सम्मानित किया गया।
50 मीटर बालक/बालिका दौड़ में मोहित प्रा.वि. खाता चिंतामन) ने प्रथम स्थान, जबकि मधु (प्रा.वि. लोहा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक दौड़ में सूरज (उ.प्रा.वि. लोहा) प्रथम, साहब (उ.प्रा.वि. मिलक) द्वितीय तथा भूरा (उ.प्रा.वि. नानकर) तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका दौड़ में मिनहा (प्रा.वि. लोहा) प्रथम, वंशिका (उ.प्रा.वि. नगला उदई) द्वितीय, राधिका (उ.प्रा.वि. मिलक) तृतीय रही। नींबू चम्मच दौड़ में अदिति (प्रा.वि. खाता चिंतामन) प्रथम व उ.प्रा.वि. लोहा की प्रतिभागी द्वितीय आईं।कुर्सी दौड़ में अंश उ.प्रा.वि. पैगंबरपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दोस्ती उ.प्रा.वि. नानकर द्वितीय रही। चित्र मिलान प्रतियोगिता में मिन्हा-शिवम की जोड़ी प्रथम, भूरा-अर्जुन द्वितीय तथा मोहित-रचना तृतीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सत्येंद्र कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक होमेन्द्र देव, एआरपी संघ के जिला अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, आजाद भारद्वाज, दिनेश कुमार बंनरवाल, सत्य प्रकाश चौबे, समीना खातून, मोनिका त्यागी, रितु शर्मा, उर्वशी सिंह, अंजू गंगवार सहित कई शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोक्षदा एकादशी पर निकली भव्य निसान यात्रा

Mon Dec 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फूलों से सजा दरबार, भजन कीर्तन में डूबे श्रद्धालु । ग्रीनपार्क से श्यामगंज तक उमड़ा भक्तों का सैलाब ।मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी पर सोमवार 1 दिसंबर 2025 को ग्रीनपार्क मंदिर से खाटूश्याम साई मंदिर श्यामगंज तक भव्य निसान यात्रा निकाली गई भक्त […]

You May Like

advertisement