Uncategorized

हरियाणवी संस्कृति और बोली सबसे न्यारीः सुमन सैनी

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 01 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर लगाए गए हरियाणा पैवेलियन का हरियाणा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी ने अवलोकन किया। हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और हमारी बोली सबसे न्यारी है और सबसे खास है। हमारी बोली में जो मिठास है और संस्कृति में जो संस्कार हैं वो किसी से कम नहीं।
हरियाणा पवेलियन में पहुंचने पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उनका विधिवत् रूप से स्वागत किया। हरियाणा पैवेलियन का बड़ी जिज्ञासा व उत्साह के साथ अवलोकन करने के बाद सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा पैवेलियन में आकर एक ही जगह पर पूरे हरियाणा के विकास, समृद्धि, परम्परा, रीति-रिवाज, वेशभूषा, खान-पान व रहन-सहन के दर्शन हो जाते हैं। यहां पर आकर अपनेपन का अहसास होता है। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच की तरफ से हरिकेश पपोसा व अन्य सदस्यों ने उन्हें स्वदेशी का पत्रक भी भेंट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel