इंस्पेक्टर पर गिरी करप्शन की गाज, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन का जबरदस्त ट्रैप ऑपरेशन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भ्रष्टाचार पर सख्ती की मुहिम के तहत एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने मंगलवार दोपहर एंटी पावर थैफ्ट थाना बरेली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार यादव को उनके कार्यालय से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।
ग्राम आलमपुर जाफराबाद निवासी सुभाष शर्मा ने एंटी करप्शन से शिकायत की थी कि इंस्पेक्टर उनके और उनके पिता की जमानत कराने के नाम पर 5 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत सत्य पाए जाने पर ट्रैप की तैयारी शुरू की गई। जीरो टॉलरेंस निर्देशों के तहत बरेली मंडल की टीम को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।
सोमवार दोपहर निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम थाना पहुंची। तय रणनीति के मुताबिक पीड़ित ने जैसे ही आरोपी इंस्पेक्टर को रकम दी, टीम ने तुरंत निरीक्षक कक्ष में दबिश दी और अरुण कुमार यादव को नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर ही बरामद रकम, नोटों की गिनती और अन्य साक्ष्य सुरक्षित किए गए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली बरेली में मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई।
एंटी करप्शन टीम ने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगने या अवैध सुविधा शुल्क वसूलने की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि वे ऐसी किसी भी घटना की जानकारी बिना हिचकिचाहट संगठन को दें, ताकि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मीरगंज क्षेत्र स्थित नगरिया सादात पर ट्रेनों के ठहराव एवं फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी लादेन मंसूरी ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Wed Dec 3 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मीरगंज तहसील क्षेत्र से समाजसेवी व चार बार सांसद प्रत्याशी व तीन बार बरेली से विधायक प्रत्याशी रह चुके एवं संभावित प्रत्याशी कांग्रेस वार्ड नंबर 30 से पैगानगरी के निवासी लईक मंसूरी के पुत्र लादेन मंसूरी समाज सेवी ने लईक अहमद मंसूरी व कांग्रेस […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored