संयुक्त संचालक श्री आरएल ठाकुर ने ली प्राचार्यों की बैठक

हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों की विद्यालयवार समीक्षा की गई

oplus_0

कवर्धा, 03 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता वर्ष 2025-26 के अंतर्गत शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन एवं परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार के उद्देश्य से संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग श्री आर.एल. ठाकुर ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के सभागार में जिले के 150 शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ.आर. वर्मा, प्राचार्य डाईट महराजपुर, समग्र शिक्षा डीएमसी, डीपीओ साक्षरता, सहायक संचालक तथा चारों विकासखंडों के शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संयुक्त संचालक द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित गत शिक्षा सत्र के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों की विद्यालयवार समीक्षा की गई। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्रस्तुत करने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को उनकी कार्यनीति एवं क्रियान्वयन के सफल अनुभव साझा करने आमंत्रित किया गया। वहीं कमजोर परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के संस्था प्रमुखों से परिणाम में कमी के कारणों की जानकारी लेकर अर्धवार्षिक परीक्षा के मद्देनज़र गुणवत्ता-आधारित शिक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
संयुक्त संचालक श्री ठाकुर द्वारा कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में सुधार हेतु संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। शैक्षिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए मेंटर्स की सक्रिय भूमिका, अतिरिक्त शिक्षण समर्थन, मार्गदर्शी कक्षाओं का संचालन तथा उपचारात्मक शिक्षण की अनिवार्यता पर बल दिया गया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने हेतु विद्यालय स्तर पर सतत विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित करने निर्देशित किया गया। उन्होंने प्राचार्यों को सलाह दी कि वे विद्यालय स्तर पर माइक्रो प्लानिंग कर विषयवार एवं कक्षावार नियमित स्वोट अनालिसिस सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव हो सके। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली आगामी ‘परख परीक्षा’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु आवश्यक शिक्षण तैयारी पर भी निर्देश प्रदान किए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एफ.आर. वर्मा ने जिले की नवाचारी पहल ‘प्रत्येक दिवस एक कालखण्ड लेखन अभ्यास’ की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों की लेखन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी को विषयवार ब्लूप्रिंट से अवगत कराने निर्देशित किया, जिससे समेकित परीक्षा परिणामों में उन्नयन हो सके। सहायक संचालक डी.जी. पात्रा द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्धारित समय-सीमा में तैयार करने आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
नवपदस्थ प्राचार्यों का परिचयात्मक सत्र सहायक संचालक श्री यू.आर. चंद्राकर द्वारा संचालित किया गया। बैठक के समापन अवसर पर संयुक्त संचालक श्री ठाकुर ने 07 दिसंबर को आयोजित होने वाले साक्षरता महापरीक्षा अभियान की तैयारी की समीक्षा करते हुए ‘उल्लास शपथ’ दिलाई।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कमिश्नर लेंगे संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 24 दिसम्बर को

Wed Dec 3 , 2025
जगदलपुर, 03 दिसम्बर 2025/ आयुक्त बस्तर श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में 24 दिसम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे आयुक्त कार्यालय के शक्ति सभाकक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक रखी गई है।      संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान  कमिश्नर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से […]

You May Like

advertisement