जिला प्रशासन की टीम ने रोकी बाल विवाह

कोण्डागांव, 18 अगस्त 2025/ जिले के ग्राम पंचायत चिखलपुट्टी थाना व जिला कोण्डागांव से बाल विवाह की गुप्त सूचना प्राप्त होते ही मिशन वात्सल्य महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं चाईल्ड लाईन की संयुक्त दल द्वारा रविवार को कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार श्री अवनी कुमार बिसवाल जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में बाल विवाह रोकने की कार्यवाही की गई।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चिखलपुट्टी में नाबालिग बालिका यशोदा (परिवर्तित नाम) पिता दिनेश (परिवर्तित नाम) उम्र 16 वर्ष निवासी चिखलपुट्टी का विवाह बालक योगेश (परिवर्तित नाम) पिता श्री रामेश्वर (परिवर्तित नाम) उम्र 19 वर्ष निवासी- ग्राम पंचायत लंजोड़ा थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव के साथ किया जाना था।
सूचना मिलने पर जिला स्तरीय गठित संयुक्त दल द्वारा बालिका के घर पहुंचकर बालक एवं बालिका के दस्तावेज अंकसूची का अवलोकन किया गया, जिसमें बालक का जन्मतिथि 23.09.2006 एवं बालिका की जन्मतिथि 07.02.2009 अंकित है। भारतीय कानून एवं शासन के नियमानुसार बालक एवं बालिका की आयु विवाह हेतु निर्धारित आयु से कम पायी गई। बालिका के माता-पिता नही है। दादा-दादी के साथ निवासरत है। दोनों पक्षों के उपस्थित सदस्यों को विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दण्ड के प्रावधान, बाल विवाह के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए विवाह न करने की समझाईश दी गई। परिवार द्वारा निर्धारित आयु पूरी होने पर विवाह किये जाने हेतु सहमत हुए। जांच दल द्वारा परिजनों, ग्रामीणों, बुजुर्गों एवं प्रशासन के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया। दल द्वारा वर-वधु व दोनों पक्ष को समझाईश देकर बाल विवाह को रोका गया।
बाल बिवाह रोकने हेतु जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री नरेन्द्र सोनी, परियोजना अधिकारी श्री संजय पोटावी, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत श्री जयदीप नाथ, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी श्री सौरभ तिवारी, सहायक उप निरीक्षक श्री सुकेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक श्री मिथलेश रजक व श्रीमती सोना मरकाम, सुपरवाइजर चाईल्ड लाईन श्री अनिल कुमार नायक, श्री रविकांत गौर एवं समाज एवं ग्राम प्रमुख उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वयंसेवी महिला नगर सैनिकों की भर्ती परिणाम जारी

Mon Aug 18 , 2025
कोण्डागांव, 18 अगस्त 2025/ बस्तर संभाग के जिला कोण्डागांव में बालिका आश्रम एवं छात्रावासों में रह रहे बालिकाओं की सुरक्षा हेतु 100 स्वयंसेवी महिला नगर सैनिक पदों के भर्ती की कार्यवाही पूर्ण कर चयन सूची विभागीय वेबसाईट https://www.cghged.gov.in एवं https://www.firenoc.cg.gov.in में अपलोड किया गया है। छात्रावास ड्यूटी हेतु महिला नगर सैनिकों की भर्ती परीक्षा परिणाम […]

You May Like

Breaking News

advertisement