अवैध शराब निर्माण स्थानों पर आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम की दबिश

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

अवैध शराब निर्माण स्थानों पर आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम की दबिश

32 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त कर,दो पर की कार्रवाई

रायबरेली, 05 दिसम्बर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जिले में लगातार विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया है कि इसी क्रम में निरीक्षक क्षेत्र- 3 एवं चौकी प्रभारी गंगागंज गिगासो की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
संयुक्त टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना सेमरी अंतर्गत ग्राम गोबरे का पूरवा एवं बैरुआ में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 150 किग्रा० लहन मौके पर नष्ट किया गया। 32 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश से मिलता है निष्काम कर्म करने का संदेश : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

Sat Dec 6 , 2025
कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 5 दिसंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश पवित्र ग्रंथ गीता में है, जो मनुष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसे हर मनुष्य को जानना बहुत जरूरी है। श्रीमद्भगवद्गीता वर्तमान में धर्म से ज्यादा जीवन […]

You May Like

advertisement