ब्यूटी पार्लर से बारात घर जा रहे दूल्हे और उसके परिजनों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने किया हमला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आंवला में ब्यूटी पार्लर से बारात घर जा रहे दूल्हे और उसके परिजनों के साथ दूसरे समुदाय के व्यक्तियों ने मारपीट कर दी। सूचना पर दोनों समुदाय के लोग इकठ्ठे हो गए। मामला तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने अन्य थानों का पुलिस बल बुला लिया। तथा सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी आंवला एन राम भी पहुँच गए। उन्होंने ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। तथा दूल्हा पक्ष ने हिन्दू संगठनों के साथ थाने पहुँच कर कार्रवाई की मांग की।
वहीं गाँव रामनगर निवासी रवि गुप्ता ने बताया कि उनके भाई मुकुल गुप्ता की शादी है। बिसौली निवासी कन्या पक्ष के लोगों ने आंवला के बारात घर में विवाह कार्यक्रम आयोजित किया। वह भाई मुकुल को लेकर घेर अन्नू खां मोहल्ले के एक ब्यूटी पार्लर में गए थे। वहां से बारात घर जाने के दौरान रात लगभग करीब 9:30 बजे स्टेट बैंक चौराहे के पास पक्का कटरा निवासी दूसरे समुदाय के लोगों ने उनके कार रोक ली और गालियाँ देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन लोगों ने फायर कर दिया।लात घूंसों से हमला कर दिया।इसी दौरान कार में बैठे लोग डर से मौके से भाग गए। तथा लोगों ने उनके भांजे अमन गुप्ता को पकड़ लिया और बेरहमी से बुरी तरह से मारा पीटा। आरोपियों ने एक सोने की चेन भी छीन ली।वहीं थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कार के आगे बाइक खड़ी होने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पुलिस बल ने पहुँच कर स्थिति नियंत्रित कर ली। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली ही कार्यवाही की जा रही है। तथा मौके पर पुलिस बल तैनात है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूल में ट्यूशन न पढ़ना छात्रा को पड़ा भारी, फटा कान का पर्दा

Mon Feb 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में इंडो पब्लिक स्कूल में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां एक 9 वर्षीय छात्रा को ट्यूशन पढ़ने से मना करना भारी पड़ गया । जहां स्कूल में शिक्षिका ने इतना पीटा की छात्रा का […]

You May Like

Breaking News

advertisement