सीबीगंज क्षेत्र के काशीराम कालौनी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ एवं अपर निदेशक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला संयुक्त चिकित्सालय बरेली द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना राजन श्रीवास्तव बीजेपी मंडल अध्यक्ष गुलशन गुप्ता बीजेपी सेक्टर इंचार्ज गिरीश चंद्र सोमेश्वर प्रसाद शुक्ला अमित गुप्ता नाहिद खान एवं डॉक्टर यू वी सिंह एस एस के प्रभारी डॉक्टर के. पी सिंह एवं डॉक्टर मधु गुप्ता के कर कमलों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर एवं फीता काटकर किया गया। तथा इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता द्वारा बताया गया कि हमें अपने शरीर की जांच समय समय पर हमेशा करवाते रहना चाहिए, ताकि हमारे शरीर में यदि कोई भी बीमारी हो , तो उसका पता चल सके एवं समय रहते इलाज कराया जा सके । तथा इस अवसर पर स्वस्थ शिविर में सिफीलिस एचआईवी एवं टीवी की जांच करवाई गई एवं शिविर में आए समस्त मरीजों को रोगानुसार दवाई भी निशुल्क वितरित की गई। तथा इसी क्रम में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत महिला शसक्तीकरण योजना के बारे में महिलाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। और बताया गया कि हमें हर स्थिति में सशक्त रहना चाहिए एवं अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करते हुए इसको रखना चाहिए। इस अवसर पर 181 महिला हेल्पलाइन नंबर एवं वन स्टॉप सेंटर योजना उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना निराश्रित महिलाओं हेतु आश्रय सुविधा कृष्ण कुटीर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में में विस्तार पूर्वक बताया गया इस अवसर पर हिरदेश कुमार मनमोहन सिंह सरिता कुमारी एवं राखी गौतम ,एस एस के श्याम सिंह एस आई टी एवं सर्वेश कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस नहीं लेने एवं ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने पर दी धरने पर बैठने की चेतावनी

Sun Dec 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में नगर के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता आशीष अग्रवाल पर दर्ज हुए झूठे मुकदमे के विरोध में व्यापारी सुरक्षा फोरम के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। व्यापारियों ने बैठक में […]

You May Like

advertisement