श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा के महंत महेश मुनि महाराज ने किया ‘देवमाली’ पुस्तक का विमोचन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा के महंत महेश मुनि जी महाराज ने डॉ. संजीव कुमारी, शिखा कुमारी व राकेश छोकर द्वारा लिखित पुस्तक
‘देवमाली : आध्यात्मिक एंव सांस्कृतिक सरोकार’ पुस्तक का विमोचन किया।

कुरुक्षेत्र,7 दिसंबर : पुस्तक का विमोचन कुरुक्षेत्र स्थित श्री पंचायती उदासीन बड़ा अखाड़ा के महंत महेश मुनि जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। उक्त पुस्तक श्री देवनारायण जी द्वारा की गई पूजा स्थल देवमाली गांव के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक संदर्भ को ध्यान में रखकर लिखी गई है। देवमाली एक ऐसा स्थान है जो देव कृपा से अभिभूत है। यह गांव पूरी तरह से सात्विक है तथा एक ही परिवार के सभी लोग यहां रहते हैं। आज की 21वीं सदी में भी यह गांव सतयुग की याद दिलाता है। यहां सभी मकान कच्चे हैं तथा लोग घरों में ताला नहीं लगाते। यहां पर श्री देव जी की कृपा बरसती है तथा लोग बहुत ही शांति से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। आज तक यहां चोरी डकैती का कोई मामला दर्ज नहीं है। यहां कोई भी व्यक्ति दुर्व्यसन नहीं करता।  यह सभी देव कृपा से ही संभव है।
इससे पहले भी लेखक विष्णु अवतार श्री देवनारायण जी पर व देव जी की फड़ कथा पर दो पुस्तक लिख चुके हैं। यह दोनों पुस्तकें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हैं। इस अवसर पर सरदार मनजीत सिंह खैरा, महंत मंगल मुनी, महंत देवी शरण, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, शिवम चौधरी, रमणीत सिंह, सानवी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने लेखकों को शुभाशीष व आशीर्वाद दिया कि वे निरंतर इसी प्रकार अपना लेखन कार्य रखें। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी लेखकों को बधाई प्रेषित की है। इस पुस्तक के लोकार्पण से देव भक्तों में हर्ष व्याप्त है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कामधेनु आरोग्य संस्थान में नवनिर्मित कामधेनु मंदिर के अवलोकन व मासिक हवन का आयोजन

Sun Dec 7 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 नूँह/तावड़ू. 07 दिसंबर :नूंह जिले में तावडू उपमंडल के गाँव बिस्सर-अकबरपुर में कामधेनु आरोग्य संस्थान प्रबंधन समिति द्वारा 07 दिसंबर 2025 को कामधेनु मंदिर के अवलोकन और मासिक हवन का आयोजन किया गया। इस दिव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement