पूजा सेवा संस्थान का वार्षिक समारोह ‘तारे जमीं पर’ सम्पन्न

पूजा सेवा संस्थान का वार्षिक समारोह ‘तारे जमीं पर’ सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रोटरी क्लब ऑफ बरेली नार्थ एवं इनरव्हील क्लब बरेली न्यू नार्थ के सहयोग से पूजा सेवा संस्थान का वार्षिकोत्सव “तारे जमीं पर” का आयोजन आई.एम.ए. हॉल, बरेली में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस वार्षिक समारोह में संस्थान के बच्चों द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों द्वारा सभी को मनमोहित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री संजीव कुमार अग्रवाल, विधायक, बरेली कैंट, विशिष्ट अतिथि डॉ. अरूण कुमार सक्सेना-वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश मा. श्री छत्रपाल सिंह गंगवार सांसद, बरेली, माननीय डा. राघवेन्द्र शर्मा-विधायक, बिथरी चैनपुर, पूर्व महापौर डा० आई० एस० तोमर, रो० पवन अग्रवाल- पूर्व रोटरी गवर्नर, श्री हरीश सिद्धवली, एडीएम, भारतीय जीवन बीमा निगम, श्रीमती संगीता सिंह, उपनिदेशक-दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, रो. टी.पी.एस. सेठी, रो. डा० रवि मेहरा, रो. राजेन विद्यार्थी मध्डलाध्यक्ष, श्री शैलेन्द्र सिंह क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, श्री दिनेश गोयल, राष्टीय अध्यक्ष आई आई ए, श्री चमन सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ संस्थान के चेयरमैन श्री पी.पी. सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित महानुभावों का स्वागत-सम्मान संस्थान के चेयरमैन पी.पी. सिंह द्वारा सभी का माल्यार्पण कर एवं शाल ओढ़ाकर किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को क्लब सदस्यों ने भी माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

स्पेशल बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

इसके बाद अंकित, मूसा, इशिका, और साक्षी के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चो ने झूम बराबर झूम गाने पर अर्पण-पूजा, अनंत-साक्षी, मूसा-इशिका, शिवम्-इशिका, अपूर्वा-राजी, यश-आयुषी, सुहानी-मोनू द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। संस्था के अध्यक्ष पी. पी. सिंह ने अभी तक 13 वर्षों के कार्यों एवं उपलब्धियों पर सक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि पूजा सेवा संस्थान को वर्ष 2015 में संस्थान को सर्वश्रेष्ठ संस्थान का राज्यस्तरीय पुरूस्कार, एवं वर्ष 2020 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का राज्य स्तरीय पुरूस्कार तथा वर्ष 2022 में संस्थान के अध्यक्ष पी. पी. सिंह को दिव्यांगों के लिए कार्य करने हेतु सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का राज्यस्तरीय पुरूस्कार प्रदान किया जा चुका है। इस तरह अभी तक तीन राज्य स्तरीय पुरुस्कार संस्थान को प्राप्त हो चुके है तथा पिछले वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 के अन्तर्गत संस्थान के छात्र को सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन की श्रेणी में 03 दिसम्बर 2024 को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया था।
विशिष्ट अतिथियों द्वारा संस्था के चेयरमैन पी.पी. सिंह के कार्यों की सराहना की। अतिथियों में मंडलाध्यक्ष राजन विद्यार्थी, डॉ राघवेंद्र शर्मा, पूर्व रोटरी गवर्नर तथा नैनी पेपर मिल के प्रबन्ध निदेशक पवन अग्रवाल द्वारा स्पेशल बच्चों को अपना आशीर्वाद एवं यथासंभव मदद हेतु संस्थान प्रबंधन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इसके बाद तानिया ने गाना प्रस्तुत किया। अंकित, अरहान, काव्या, पीह, आदित्य, राधन तथा अभय ने चक घूम घूम पर डांस प्रस्तुत किया। इसके बाद पिंगा दी पोरी, पर बच्चों ने डान्स की प्रस्तुति दी। घड़क-भड़क, नटखट नटखट, तू इतनी दूर क्यों है मी, मेक इन इण्डिया, रूक जाना नहीं आदि गानों पर प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धक प्रस्तुतियों की भी सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि पूजा सेवा संस्थान द्वारा स्पेशल बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो कार्य किये जा रहे वह सराहनीय है। संस्थान के कार्यो एवं संस्थान के चेयरमैन पी.पी सिंह द्वारा संस्थान के निरंतर उत्थान के लिए उनके प्रयासों की भी सराहना की और आशा व्यक्त की कि भविष्य में संस्थान निरन्तर आगे बढ़ते रहेगा साथ ही मार्गदर्शन में संस्थान और ऊंचाईयों पर लेकर जायेंगे एवं बच्चों के भविष्य को संवारने में एक अहम भूमिका निभायेंगे। आज इस कार्यकम में आकर मुझे वास्तव में जो अनुभूति हो रही है उसका मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता है और मैं इस संस्थान के अध्यक्ष पी.पी. सिंह जी एवं उनकी पत्नी मालती सिंह तथा रोटरी क्लब ऑफ बरेली नार्थ एवं संस्थान से जुड़े सभी लोगों का दिल की गहराईयों से अभिवादन करता हूं। मुख्य अतिथि द्वारा संस्था द्वारा इन बच्चों के लिये किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने द्वारा विश्वास दिलाया गया कि संस्थान की मदद में जहां कहीं भी उनकी आवश्यकता होगी वह हमेशा तत्पर रहेंगे।
इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्मारिका ‘लक्ष्य’ के 13वें संस्करण का विमोचन भी मुख्य अतिथि, विशिष्ट एवं गणमान्य अतिथियों के द्वारा करवाया गया।
आज के इस कार्यक्रम में संस्थान की कोषाध्यक्ष एवं इनव्हील की अध्यक्षा मालती सिंह, सचिव रो. मोहित खन्ना, उपाध्यक्ष मोहित सिंह, रोटरी क्लब ऑफ नार्थ के अध्यक्ष से. जे. आर. गुप्ता, सचिव रो. सुरेश भाटिया, रो. अशोक गुप्ता, रो. सुनील शर्मा, रो. हरी बाबू खण्डेलवाल, श्यामा अरोरा, मंजुला खण्डेलवाल, मोहित सिंह, आदि इनरव्हील की सदस्या सहित भारी संख्या में अभिभावकगण आदि उपस्थित रहे। आज के इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मंजू सक्सेना एवं पूर्व अध्यक्ष रो० के शिरीष गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। सभी बच्चों को उपहार बाम्बे हौजरी के डायरेक्टर राकेश कुमार सेठी (रोमी) एवं गीत सेठी द्वारा प्रदान किये तथा पूजा सेवा संस्थान के समस्त स्टॉफ द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों के लिए श्री जय देवनानी प्रबन्ध निदेशक जे.एल. पॉलीफूड द्वारा उपहार प्रदान किये गये। अंत में संस्थान के सदस्य राजपाल सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रबर फैक्ट्री परिसर में मिली 35 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश

Mon Dec 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव माधोपुर माफी स्थित बंद पड़ी रबर फैक्ट्री के खाली क्षेत्र में ग्रामीणों ने झाड़ियों के पास एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored