उत्तराखंड: श्री बदरीनाथ और केदारधाम मंदिर समिति में अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक, सीएम ने दिए थे निर्देश

उत्तराखंड: श्री बदरीनाथ और केदारधाम मंदिर समिति में अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक, सीएम ने दिए थे निर्देश,
सागर मलिक

चार धाम यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मन्दिर समिति में अध्यक्ष के अतिरिक्त दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है। मुख्यमंत्री धामी ने इसके निर्देश दिए थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर “श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मन्दिर समिति” में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए है। इस बार अध्यक्ष के अतिरिक्त दो उपाध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं।

हेमन्त द्विवेदी, जनपद पौड़ी गढ़वाल को “श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति” में अध्यक्ष के पद पर, वहीं जबकि ऋषि प्रसाद सती, जनपद चमोली और विजय कपरवाण, जनपद रूद्रप्रयाग को “श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मन्दिर समिति” में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है,

श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति” के कार्यक्षेत्र में विस्तार, तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन और समिति के कार्यों का कुशल संचालन और बेहतर समन्वय के लिए एक से अधिक उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से स्थानीय जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी,

सीएम धामी ने ‘श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति’ के अध्यक्ष पद पर हेमन्त द्विवेदी को तथा ऋषि प्रसाद सती और विजय कपरवाण को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं। इन दायित्वों के माध्यम से मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी सम्मानित पदाधिकारीगण अपने अनुभव, समर्पण और दूरदृष्टि से समिति के कार्यों को नई गति और दिशा प्रदान करेंगे।

आगे कहा कि दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति का निर्णय तीर्थ क्षेत्रों के व्यापक संचालन, बेहतर समन्वय और यात्रियों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुझे आशा है कि यह नई टीम भगवान बद्री-केदार के दिव्य धामों के प्रबंधन को और अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाएगी। सरकार की ओर से हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Mon May 5 , 2025
सागर मलिक वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा* चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना नेहरू कॉलोनी दिनांक 23/02/2025 को वादी इसरार पुत्र मुस्तफा निवास झबरेड़ा हरिद्वार ने थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर एक प्रार्थना पत्र अपनी मोटरसाइकिल संख्या […]

You May Like

Breaking News

advertisement