लालगंज व मार्टीनगंज में ज़ीरो डोज़ एवं VAB बच्चों की खोज हेतु “टीका उत्सव रथ” का शुभारंभ

दिसंबर माह में संचालित विशेष टीका उत्सव अभियान के अंतर्गत जनपद आज़मगढ़ में टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और शत-प्रतिशत प्रतिरक्षण लक्ष्य की ओर अग्रसर होने हेतु “टीका उत्सव रथ” को आज जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ए. अज़ीज़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमा शरण पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र, डीपीएम, एआरओ, यूनिसेफ प्रतिनिधि, गावी ADRA प्रतिनिधि, जिला जागरूकता समन्वयक, यूएनडीपी प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
“टीका उत्सव रथ” टीकाकरण संदेशों वाले बैनर, माइक व स्पीकर से सुसज्जित है और लालगंज व मार्टीनगंज ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ज़ीरो डोज़ बच्चों और VAB वे बच्चे जिनका टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया हो की पहचान कर उन्हें समय से टीकाकरण से जोड़ना है।
स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि समुदाय में प्रतिरक्षण का महत्व और अधिक मज़बूती से स्थापित हो तथा जनपद आज़मगढ़ शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य की दिशा में निरंतर आगे बढ़े।
(डाॅ एन आर वर्मा)
मुख्य चिकित्साधिकारी
आज़मगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुविवि पी-एच.डी.अभ्यर्थियों के लिए प्रमाण पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर

Wed Dec 10 , 2025
स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीए बीएससी बीकॉम की परीक्षाएं 16 दिसंबर 2025 से , आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ में कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सत्र-2024- 25 में समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे गए पी-एच.डी. आवेदन पत्र में […]

You May Like

advertisement