अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई,जांजगीर और चांपा में दो हाईवा व एक ट्रैक्टर जब्त

         जांजगीर-चांपा 10 दिसम्बर 2025। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने जांजगीर तहसील अंतर्गत अवैध रेत परिवहन में संलिप्त दो हाईवा वाहनों को पकड़कर थाना पुलिस को सुपुर्द किया है।वहीं चांपा तहसील में भी राजस्व अमले द्वारा कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया अवैध रेत परिवहन करते पाया गया जब्त किया गया।कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिले में अवैध रेत परिवहन पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। ऐसे मामलों में जिला टास्क फोर्स निरंतर द्वारा निगरानी रखी जा रही है और नियम विरुद्ध कार्य करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में नवीन गाइडलाइन दर तथा उपबंध लागू

Wed Dec 10 , 2025
जांजगीर-चांपा 10 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य में अचल (स्थावर) संपत्ति के बाजार मूल्य निर्धारण हेतु छत्तीसगढ़ बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांतों का बनाया जाना और उनका पुनरीक्षण नियम 2000 प्रचलित था, उक्त प्रक्रियाओं को सरलीकरण करते हुए राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000 लागू किया गया है।  […]

You May Like

Breaking News

advertisement