वन्यप्राणी संरक्षण जागरूकता अभियान क्रिस्टाराम में संपन्न

बच्चों ने रैली निकालकर दिया वन्यजीवों के संरक्षण का संदेश

सुकमा, 26 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा डीएफओ श्री अक्षय भोंसले के मार्गदर्शन में जिले में वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
वन परिक्षेत्र क्रिस्टाराम में शुक्रवार को विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, ग्रामीणजनों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा वन्यप्राणियों की सुरक्षा, उनके संरक्षण तथा मानव-वन्यप्राणी संघर्ष से बचने के उपायों पर जानकारी दी गई। यह जागरूकता अभियान हाल ही में सुकमा जिले में एक भालू (स्लॉथ बेयर) पर कुछ ग्रामीणों द्वारा की गई क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की परिप्रेक्ष्य में आयोजित की गई थी। इस घटना ने वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को उजागर किया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि वन्यप्राणी हमारे पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके साथ मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के पश्चात आश्रम परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात बच्चों के द्वारा गांव में रैली निकालकर और पम्फलेट बांटकर वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विशेष रूप से यह कार्यक्रम बच्चों में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता उत्पन्न करने में सफल रहा, जो भविष्य में प्रकृति के सच्चे रक्षक बनेंगे।
वनमंडलाधिकारी सुकमा श्री अक्षय भोंसले के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी गोलापल्ली, क्रिस्टाराम, ग्राम क्रिस्टाराम के सरपंच श्री सुन्नम कामा, सेंदूरगुड़ा के सरपंच श्री कुंजाम हुर्रा एवं वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री मल्लम बोज्जी एवं वन विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय सेना(अग्निवीर) में भर्ती परीक्षा

Mon Jul 28 , 2025
ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CEE) का परिणाम घोषित सुकमा, 27 जुलाई 2025/ भारतीय सेना में भर्ती की प्रक्रिया के अंतर्गत सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अधीन जून और जुलाई 2025 में आयोजित की गई ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CEE) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा अग्निवीर जनरल […]

You May Like

Breaking News

advertisement