अमृत सरोवर तटों पर उत्साह पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

स्वच्छता, जल संरक्षण व विकसित भारत – जी रामजी योजना की दी गई जानकारी

जांजगीर-चांपा, 28 जनवरी 2026/ जिला पंचायत अंतर्गत सभी अमृत सरोवर तटों पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रध्वज फहराया गया तथा देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति श्रद्धा प्रकट की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीण जनों, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता, साफ-सफाई एवं जल संरक्षण के प्रति सामूहिक शपथ ली गई। सभी ने अपने ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा जल स्रोतों के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर “विकसित भारत -जी रामजी योजना” के अंतर्गत योजना एवं उनके उद्देश्यों की जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी गई। इस दौरान बताया गया कि यह योजना ग्रामीण विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के माध्यम से देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, स्थानीय ग्रामीण जन एवं महिला समूहों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। अमृत सरोवर तटों पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल गणतंत्र दिवस के गौरवपूर्ण उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जनजागरूकता का सशक्त संदेश भी जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्मारिका हेतु रचना तथा लोक प्रस्तुतियों के लिये स्थानीय कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

Wed Jan 28 , 2026
जांजगीर-चांपा 28 जनवरी 2026/ जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में 11, 12 एवं 13 फरवरी 2026 तक आयोजित है। इस अवसर पर जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 हेतु प्रकाशित होने वाले स्मारिका के लिए लेख, रचनाएँ, कविता, कहानी प्रकाशन […]

You May Like

advertisement