स्मारिका हेतु रचना तथा लोक प्रस्तुतियों के लिये स्थानीय कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा 28 जनवरी 2026/ जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में 11, 12 एवं 13 फरवरी 2026 तक आयोजित है। इस अवसर पर जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 हेतु प्रकाशित होने वाले स्मारिका के लिए लेख, रचनाएँ, कविता, कहानी प्रकाशन हेतु इच्छुक. रचनाकारों से उनकी मौलिक रचनाएं प्रकाशन हेतु आमंत्रित किये जाते है तथा आयोजन में स्थानीय कलाकारो के सामूहिक प्रस्तुति हेतु परिचय सहित आवेदन के साथ फोटो एवं मय सी.डी. सहित 03 फरवरी 2026 तक कार्यालय जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के कक्ष क्रमांक 19 (जाज्वल्यदेव महोत्सव शाखा) में जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छ भारत मिशन उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी साथियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान

Wed Jan 28 , 2026
आजमगढ़ स्वच्छ भारत मिशन उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी साथियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान जगह-जगह चलाया जा रहा है आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश क्रम में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलते हुए आसपास के लोगों को […]

You May Like

advertisement