कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी

जनदर्शन में प्राप्त 38 आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के दिये निर्देश

जांजगीर-चांपा 15 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता से सुना एवं अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदन को प्राथमिकता के साथ नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज तहसील नवागढ़ के ग्राम उदयभाठा निवासी श्रीमती लीला कुमारी राशनकार्ड बनवाने, जांजगीर तहसील के ग्राम खोखरा निवासी श्रीमती प्रमिला यादव महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम सरखों निवासी श्रीमती रजनी सूर्यवंशी खाता विभाजन कराने, पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मेहंदी के श्रीमती समुंद बाई प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन निर्देशित करते हुए समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनदर्शन में राशन कार्ड बनवाने, आधार कार्ड में अपडेशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने सहित अन्य विषयों से संबंधित कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनरेगा से कुएं के निर्माण से मिली राहत, अब श्री रामनारायण के खेतों में लहलहा रही फसलें

Mon Sep 15 , 2025
मनरेगा से बदली जिंदगी, रामनारायण का जीवन हुआ खुशहाल जांजगीर-चांपा 15 सितम्बर 2025/ हितग्राही श्री रामनारायण के फसलों के लिए पानी की सुविधा नहीं थी, खेतों में फसलें सूख रही थीं। परिवार को रोज़ाना दूर-दराज़ से पानी लाना पड़ता था। हालात इतने कठिन हो गए थे कि खेती करना लगभग […]

You May Like

advertisement