Uncategorized

रायबरेली में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने पहुंचे प्रमुख सचिव

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने पहुंचे प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा जिले के नोडल अधिकारी सुभाष चन्द्र शर्मा कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।नोडल अधिकारी ने पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों तक पहुंच, छात्रवृत्ति वितरण, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना तथा अन्य विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध पहुंचे तथा परियोजनाएं गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत एवं ग्रामीण विकास पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से समन्वय बढ़ाने पर बल दिया गया, ताकि जिले का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। यह बैठक शासन की मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel