चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

आजमगढ़ जनपद की थाना मेंहनगर पुलिस के साथ, देर रात चोरी करने वाले के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें एक आरोपी राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन निवासी सरायसादी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ के पैर में गोली लगी है, गोली लगने के बाद पुलिस ने राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया, और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, बता दें कि दिनांक 8/9–12–2025 की रात्रि को ग्राम रहिला तितलियापार निवासी गौतम कुमार की DJ दुकान का शटर काटकर मशीन, स्पीकर, मिक्सर आदि महंगा उपकरण चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0 528/25, धारा 331(4)/305 BNS पंजीकृत हुआ था। पुलिस की जांच में राजेश कुमार पुत्र स्व. शिवपूजन, निवासी सरायसादी थाना सिधारी, संदीप कुमार पुत्र दयाराम, निवासी तितलियापार रहिला व आदित्य कुमार पुत्र उदयभान, निवासी तितलियापार रहिला, इन तीनों ने मिलकर योजना बनाकर दुकान से डी.जे. की मशीनें, स्पीकर, एम्प्लीफायर आदि चोरी कर मंगई नदी किनारे झाड़ी में छिपा दिए थे। दिनांक 12.12.2025 को SHO संजय सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी राजेश कुमार चोरी के सामान के साथ किसान जूनियर हाईस्कूल, अहिआई के पास अपने साथी का इंतज़ार कर रहा है ताकि सामान बेच सके। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर आत्मसमर्पण हेतु कहा गया, जिस पर आरोपी राजेश कुमार ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे पकड़ लिया गया, इसके बाद घायल आरोपी को पुलिस टीम द्वारा तत्काल CHC मेहनगर भेजकर उपचार कराया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा आश्रम में आध्यात्मिक सत्संग प्रोग्राम का किया आयोजन

Sun Dec 14 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 14 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

advertisement