सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कुरुक्षेत्र में टीबी उन्मूलन के लिए आयोजित हुआ शिविर

सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र के 50 टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण की ली जिम्मेवारी।
टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर में सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 15 दिसंबर: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र में एक प्रभावी स्वास्थ्य पहल को अमल में लाया गया। सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में नवीन जिन्दल फाउंडेशन, रेड क्रॉस और जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीबी जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक गुरु रविदास धर्मशाला, वार्ड नंबर-2, थानेसर, कुरुक्षेत्र में आयोजित हुआ । शिविर का उद्देश्य आमजन को तपेदिक जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सचेत करना, समय पर जांच उपलब्ध कराना और उपचार की दिशा में मार्गदर्शन देना रहा।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा जनरल ओपीडी में 125, आरबीएस में 113, एचआईवी में 108 लोगों की जांच की गई।
इसके साथ ही यूनिस्पिटल हेल्थकेयर अंबाला की टीम द्वारा छाती के एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे बीमारी की पहचान समय रहते की जा सके। ऐसे 72 लोगों का एक्स-रे भी किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनरल ओपीडी के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां भी वितरित की। नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट ने मौके पर ही 137 मरीजों को परामर्श, परीक्षण और नि:शुल्क दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई। शिविर में आने वाले लोगों के लिए मास्क, दवाइयां, जलपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई। सांसद नवीन जिन्दल की ओर से नि:क्षय मित्र के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के 50 टीबी मरीजों को गोद लिया गया। इन मरीजों को मौके पर ही सांसद नवीन जिन्दल की ओर से एक माह के लिए पोषण खाद्य सामग्री भी दी गई। इस पहल के अंतर्गत इन मरीजों को छह महीने तक राशन उपलब्ध कराया जाएगा और उन्हें टीबी से पूरी तरह स्वस्थ करने के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी।
सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि टीबी की सही समय पर पहचान और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। सांसद नवीन जिन्दल स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों तक सुविधाएं प्रदान कराने के लिए प्रयासरत हैं। स्वस्थ कुरुक्षेत्र के संकल्प को पूरा करने के लिए कुरुक्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के लिए अभियान आरंभ किया है।

यह शिविर कुरुक्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ है और इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को नई गति मिली है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण का आज होगा आगाज़

Tue Dec 16 , 2025
द्रोणाचार्य स्टेडियम के बॉक्सिंग रिंग में महिला बॉक्सिंग से होगा लोकसभा स्तरीय मुकाबलों का शुभारंभ। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 15 दिसंबर : खेलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में चल […]

You May Like

advertisement