डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांव जामुनी का किया निरीक्षण


डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांव जामुनी का किया निरीक्षण
बदायूँ : 04 सितम्बर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को तहसील सहसवान के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गाँव जामुनी मोहन नगला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति तथा प्रभावित ग्रामीणों की आवश्यकताओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गाँव में किसी भी परिवार को भोजन, पानी, स्वास्थ्य सुविधा अथवा अन्य आवश्यक सामग्री की कमी न हो। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराई जाए तथा बाढ़ से घिरे हुए क्षेत्रों में नावों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने, मेडिकल टीमों को गाँव-गाँव भेजने एवं साफ पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता में अग्रसर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन शीघ्रता से करने तथा प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता एवं आवासीय सहयोग प्रदान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है और प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएँ सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार एवं प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सभी विभाग मिलजुलकर कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UPSSSC PET परीक्षा 2025 के सकुशल आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा की गयी ब्रीफिंग

Fri Sep 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 को सकुशल, निष्पक्ष, और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। […]

You May Like

advertisement