जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

जिलाधिकारी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण-

रैन बसेरों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो-जिलाधिकारी

रायबरेली:- 16 दिसम्बर 2025,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शीतलहर के दृष्टिगत शहर में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत संचालित रैन बसेरों व अलाव केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं वहां पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान वहां पर पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय आदि की जानकारी ली तथा रैन बसेरों में रहने वाले लोगों से भी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं संतोषजनकपाई गई। उन्होंने रैन बसेरों के संचालको को शीतलहर के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में बेड, कम्बल एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए l जिलाधिकारी ने कहा कि रैन बसेरे में अतिरिक्त कंबल तथा अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही समस्त रैन बसेरों में समुचित साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अमृता सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

20 टीबी रोगियों को वितरित की गयी पोषण पोटली

Wed Dec 17 , 2025
रायबरेली Reporter Vipin Rajput 20 टीबी रोगियों को वितरित की गयी पोषण पोटलीरायबरेली, 16 दिसम्बर 2025 ।प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विजय दिवस के अवसर श्री परेश कृपलानी एवं महेश कृपलानी जी के द्वारा 20 क्षय रोगियों को गोद लिया गया एवं उन्हें पोषण पोटली वितरित की गयी […]

You May Like

advertisement