डीएम की अध्यक्षता पेंशनर्स दिवस का आयोजन

रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम की अध्यक्षता पेंशनर्स दिवस का आयोजन

पेंशन धारकों के प्रकरणों का समयबद्ध प्राथमिकता से करें निस्तारण-डीएम

रायबरेली:- 17 दिसम्बर 2025,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को सेवानिवृत्ति, सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों के पेंशन के लाभ को समय सीमा के अंतर्गत भुगतान किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 90 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशन धारकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी से पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई। जिलाधिकारी ने पेंशन दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि पेंशन धारकों को चिकित्सा सुविधा देने हेतु लंबित पत्रावलियों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जो कर्मचारी, अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनके देयकों का भुगतान की कार्रवाई शीघ्र की जाए, सेवानिवृत्ति कर्मियों के समस्त पेंशनरी देयक, चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति आदि का भुगतान समयबद्ध व प्राथमिकता के साथ किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब न किया जाए।
इस मौके पर पेंशनरों द्वारा अपने विभाग से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया, पेंशनर्स संघ द्वारा ट्रेजरी से कोई समस्या न होना बताया गया। जिलाधिकारी ने अन्य विभागों से होने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि पेंशन धारकों के प्रकरणों का निस्तारण समय से किया जाए, जिससे पेंशनरों को किसी प्रकार की कोई समस्या न उत्पन्न हो।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी डा० भावना श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधिगण व पेंशनर्स उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुनिये कथा रघुनाथ जी की सेवा समिति रायबरेली के तत्वाधान

Wed Dec 17 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत सुनिये कथा रघुनाथ जी की सेवा समिति रायबरेली के तत्वाधान अस्पताल चौराहा स्थित रिफार्म क्लब में कथा व्यास श्री गोविन्द जी महराज के मुखारबिन्दु से आयोजित होने वाली 9 दिवसीय दिव्य रामकथा में पहुंच कर कथा का रस पान किया साथ ही प्रभु की आरती करने […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored