आउट ऑफ टर्न पदोन्नति से सम्मानित हुए उत्कृष्ट खिलाड़ी आरक्षी सिद्धान्त चौधरी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाते हुए ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षी को जनपद बरेली में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया गया। तथा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा आरक्षी सिद्धान्त चौधरी(पीएनओ-232120112) को मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत किया गया।
सिद्धान्त चौधरी वेट लिफ्टिंग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ तथा वर्ष 2025 में आंध्र प्रदेश में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जनपद बरेली पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा कुल 02 स्वर्ण पदक अर्जित कर विभाग को गौरवान्वित किया।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि के फलस्वरूप उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उन्हें पदक पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
जनपद बरेली पुलिस परिवार द्वारा भी सिद्धान्त चौधरी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोस्ट 10 कुंवरपुर की माह मार्च 2026 की मासिक बैठक हुई आयोजित

Fri Mar 20 , 2026
दीपक शर्मा जिला संवाददाता ) बरेली : गत दिवस बुधवार को पोस्ट 10 कुंवरपुर की मासिक बैठक मार्च 2026 के अंतर्गत सेक्टर वार्डन निखिल गुप्ता के निवास (331, जसौली डिवाइन प्रेस, बरेली) पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप […]

You May Like

Breaking News

advertisement