आजमगढ़:चयनित अभ्यर्थी से ज्वाइनिंग के नाम पर 25000 रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद सीबीआई ने बुना था जाल,तीन गिरफ्तार

आजमगढ़:चयनित अभ्यर्थी से ज्वाइनिंग के नाम पर 25000 रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद सीबीआई ने बुना था जाल,तीन गिरफ्तार

आजमगढ़:केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई की टीम ने आजमगढ़ जिले के डाकघर में छापेमारी करते हुए सब डिविजनल इंस्पेक्टर ओवरसीयर और डाक सहायक को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी को इतना सीक्रेट रखा गया था कि जिले की पुलिस को भी मामले की भनक नहीं लगी। डाक विभाग के तीनों कर्मचारियों पर आरोप है कि इन तीनों ने पीड़ित से₹25000 की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद पीड़ित ने इस मामले की सूचना सीबीआई के अधिकारियों को दी थी। इसके बाद सीबीआई के अधिकारियों ने इन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने का सीक्रेट प्लान बनाया। और उसी के तहत गिरफ्तारी भी की गई।सीबीआई की टीम ने आजमगढ़ जिले के सब डिविजनल इंस्पेक्टर रमेश कुमार, ओवरसीयर हेड ब्रिकेश पांडे इसके साथ ही पोस्टल असिस्टेंट हेड ऑफिस अच्छेलाल को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया कि शिकायतकर्ता का चयन रसूलपुर नंदलाल शाखा भारतीय डाक आजमगढ़ में शाखा पोस्ट मास्टर ग्रामीण डाक सेवा के पद पर चयन हुआ है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को पद पर कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति देने के लिए रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के दौरान आरोपियों ने रिश्वत की रकम घटकर 25000 से ₹10000 पर राजी हो गए थे। इसके बाद सीबीआई ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का सीक्रेट प्लान तैयार किया। और इसी के तहत तीनों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को लखनऊ के विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक सीबीआई कोर्ट नंबर दो की अदालत में पेश किया जाएगा। आजमगढ़ में सीबीआई की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिंगल और डबल्स के फाइनल मैच जीत कर चैंपियन बने मोहम्मद अयाज

Wed Feb 5 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत सिंगल और डबल्स के फाइनल मैच जीत कर चैंपियन बने मोहम्मद अयाज, रायबरेली में चल रही ईटीएफ मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में आज हुए सीनियर वर्ग में मोहम्मद अयाज ने टॉप सीडेड मुरादाबाद यशपाल अरोरा रोमांचक मुकाबले में 7,6 3,6 10,7 से हरा कर फाइनल जीता, वही डबल्स […]

You May Like

Breaking News

advertisement