सेवा, संस्कार और समर्पण की मिसाल हैं अनिरुद्धाचार्य महाराज : मनप्रीत कौर

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन, 17 दिसम्बर : परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम में संकट मोचन सेना (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब प्रान्त की अध्यक्ष, मां सीता रसोई की संचालिका एवं प्रमुख समाजसेविका “पंजाब रत्न” श्रीमती मनप्रीत कौर (लुधियाना) के द्वारा आश्रम के संस्थापक व विश्वविख्यात भागवताचार्य डॉ. अनिरुद्धाचार्य महाराज का उनके द्वारा धर्म-अध्यात्म के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान देने एवं वृद्ध माताओं की सेवा, गौ सेवा, संत सेवा, निर्धन-निराश्रित सेवा आदि के लिए सम्मान किया गया।
बहिन मनप्रीत कौर ने गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्धाचार्य महाराज के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जब अधिकांश बच्चे अपने माता-पिता को घर में रखने से कतराते हैं और उन्हें अकेला छोड़ देते हैं, ऐसे में डॉ.अनिरुद्धाचार्य महाराज उन सभी बेसहारा माताओं को सहारा दे रहे हैं और पूरे सम्मान व प्रेम के साथ उनकी देखभाल कर रहे हैं। इसके अलावा उनके आश्रम में पूरे दिन निरंतर लंगर सेवा चलती रहती है, और यह सेवा कभी एक दिन के लिए भी नहीं रुकती। यह निःस्वार्थ सेवा, त्याग और करुणा का जीवंत उदाहरण है।
“पंजाब रत्न” मनप्रीत कौर ने कहा कि डॉ. अनिरुद्धाचार्य महाराज धर्म व अध्यात्म की बहुमूल्य निधि हैं।उनके द्वारा श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा एवं अपने प्रवचनों व समागमों के माध्यम से असंख्य व्यक्तियों को प्रभु भक्ति के मार्ग से जोड़ने का जो अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है, वो अति प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर साहित्य संस्कृति मनीषी ” यूपी रत्न ” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, आचार्य अंशुल पाराशर, भगवताचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री महाराज, धर्म पथिक शैलेंद्र कृष्ण महाराज, भगवताचार्य विमल कृष्ण पाठक, आचार्य शिवम साधक, बागेश्वर धाम के आचार्य रोहित रिछारिया, आचार्य बद्रीश महाराज, डॉ. राधाकांत शर्मा, डॉ. सत्यमित्रानंद महाराज, पंडित श्याम सुंदर ब्रजवासी आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Wed Dec 17 , 2025
संवाददाता – उमेश गर्ग शिक्षा विभाग, कुरुक्षेत्र द्वारा विभिन्न विद्यालयों में करवाया गया ध्यान योग प्रशिक्षण कुरुक्षेत्र 17 दिसंबर : विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग के ऊर्जावान एवं कर्मठ चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक के कुशल नेतृत्व एवं जिला मौलिक […]

You May Like

advertisement