विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

संवाददाता – उमेश गर्ग

शिक्षा विभाग, कुरुक्षेत्र द्वारा विभिन्न विद्यालयों में करवाया गया ध्यान योग प्रशिक्षण

कुरुक्षेत्र 17 दिसंबर : विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग के ऊर्जावान एवं कर्मठ चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक के कुशल नेतृत्व एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक के निर्देशन में शिक्षा विभाग, कुरुक्षेत्र द्वारा जिला के सभी खंडो के विभिन्न विद्यालयों में 17 से 24 दिसंबर तक ध्यान योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । इन शिविरों में विद्यार्थियों व शिक्षकों को ध्यान साधना का प्रशिक्षण दिया जाएगा । शिक्षा विभाग की ओर से योग के लिए समर्पित सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) जसबीर सिंह को जिले का समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
हरियाणा योग आयोग की ओर से आयोग के वाइस चेयरमैन डॉ. रोशन लाल को शाहाबाद खंड, आयोग के सदस्य डॉ. मनीश कुकरेजा को थानेसर खंड, आयुष विभाग, कुरुक्षेत्र के जिला योग समन्वयक डॉ जागीर सिंह को पेहवा खंड, आयोग द्वारा गठित जिला योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संवर्धन समिति के सचिव एवं भारतीय योग संस्थान, हरियाणा के प्रांतीय संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर को लाडवा खंड में ध्यान योग प्रशिक्षण की जिम्मेवारी सौंपी गई है । शिक्षा विभाग की ओर से राजेश व प्रमोद को थानेसर खंड, सुमित व जसप्रीत को शाहबाद खंड, किरण कुमार व नवीन को पेहवा खंड, अमित व नसीब सैनी को लाडवा खंड के विद्यालयों में समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
जिला शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी, विद्यालय प्रमुख, शारीरिक शिक्षक एवं अन्य स्टाफ इस आयोजन में पूरी रुचि ले रहे हैं । आयोग द्वारा यह आयोजन इसलिए किया गया है कि आमजन विशेष कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में ध्यान साधना के प्रति रुझान बढ़े, वे इससे स्वयं लाभान्वित हो कर पूर्ण रूपेण स्वस्थ जीवन व्यतीत करते हुए परिवार समाज व राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बन सकें । उल्लेखनीय है कि भारत की पहल पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयास से वर्ष 2024 से प्रतिवर्ष 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस मनाया जाने लगा है ।
आज थानेसर खंड में किरमच, उदारसी, अंटेहड़ी व गोविंद माजरा, शाहाबाद खंड में यारा, माजरी कलां, छपरी, कन्या विद्यालय 5 शाहाबाद व पीएम श्री शाहाबाद, लाडवा खंड में टाटका, बरहान, प्रहलादपुर व पीएम श्री लाडवा, पेहवा ब्लॉक में गौचरांद, खेड़ी शीशगढ़, तल्हेड़ी, कलसा, गुरु नानक अकैडमी वी गीता मॉडल स्कूल पेहवा में ध्यान योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए ।
हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में शिक्षा विभाग कुरुक्षेत्र के अंतर्गत विद्यालयों में ध्यान साधना का प्रशिक्षण प्राप्त करते विद्यार्थी गण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय शिक्षण मंडल का परिचय एवं कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में संपन्न

Wed Dec 17 , 2025
कुरुक्षेत्र संजीव कुमारी 17 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणपति चंद्रगुप्त हाल, आर्ट्स फैकल्टी में भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा परिचय एवं कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का पारंपरिक भारतीय विधि से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इसके पश्चात […]

You May Like

advertisement