आयुष विश्वविद्यालय ने शाहाबाद में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 17 दिसम्बर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के बाल रोग विभाग द्वारा बाल रक्षा अभियान के अंतर्गत शाहाबाद मारकंडा स्थित सेवा भारती प्रकल्प केंद्र में विशेष पोषण एवं रोग प्रतिरोधकता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन ऑल इंडिया आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के संयुक्त सहयोग से किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कटारिया के नेतृत्व में डॉ. अमन, डॉ. नीरजा, डॉ. श्रुति, डॉ. पंकज एवं डॉ. प्राची की टीम ने लगभग 90 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्लम क्षेत्र के बच्चों में पोषण की स्थिति का आकलन करना, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों एवं अभिभावकों को यह जानकारी दी कि सीमित संसाधनों में भी संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाकर बच्चों को स्वस्थ रखा जा सकता है। साथ ही दिनचर्या, स्वच्छता एवं प्राकृतिक उपायों के माध्यम से रोगों से बचाव के सरल तरीके भी बताए गए। अभियान के अंतर्गत बच्चों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बाल रक्षा किट का वितरण किया गया। किट प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरों पर विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। इस स्वास्थ्य शिविर से बच्चों में न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी, बल्कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी संचार हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि व माइक्रो इंजीनियरिंग को समन्वित करने की आवश्यकता : प्रोफेसर दिनेश कुमार

Wed Dec 17 , 2025
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आयोजित प्रज्ञा परिसंवाद कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र के विषेशज्ञों ने उपयोगी कोर्स शुरू करने पर दिए सुझाव। पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 17 दिसम्बर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और उद्यमिता विकसित भारत […]

You May Like

advertisement