केयू में युवा खेल सांसद महोत्सव 2025 के अंतर्गत लोकसभा खेलों का हुआ शुभारम्भ

यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में 17 से 23 दिसम्बर तक नेशनल कबड्डी,आर्चरी, क्रिकेट एवं वॉलीबाल प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 17 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल प्रांगण में युवा खेल सांसद महोत्सव 2025 के अंतर्गत लोकसभा खेलों का शुभारंभ बुधवार को हुआ। वहीं यह खेल 23 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस महोत्सव के अंतर्गत नेशनल कबड्डी, आर्चरी, क्रिकेट एवं वॉलीबॉल जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल परिसर में संपन्न होंगी।
इसी कड़ी में प्रतियोगिता के प्रथम चरण में क्रिकेट मैच का शुभारंभ स्कूल की वाइस चेयरपर्सन डॉ. सुनीता दलाल एवं स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंदर सिंह द्वारा रिबन काटकर तथा टॉस कराकर किया गया। स्कूल की वाइस चेयरपर्सन प्रो. सुनीता दलाल ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंदर सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में जिंदल हाउस से आए सुमित गोयत, जीतराम, डॉ. प्रमोद, डॉ. चेतन, रजवंत कौर, राजेंद्र राजपूत एवं देवीलाल की विशेष भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाग लेने वाले प्रतियोगी टीमों में कैथल, कुरुक्षेत्र व रादौर यमुनानगर की टीम शामिल रही। खेल आयोजन को सफल बनाने में खेल शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विश्वविद्यालय ने शाहाबाद में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

Wed Dec 17 , 2025
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 17 दिसम्बर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के बाल रोग विभाग द्वारा बाल रक्षा अभियान के अंतर्गत शाहाबाद मारकंडा स्थित सेवा भारती प्रकल्प केंद्र में विशेष पोषण एवं रोग प्रतिरोधकता स्वास्थ्य शिविर […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored