बरेली :बीएलओ विनोद कुमार शर्मा की निधन पर पदाधिकारियों ने उनके परिवारीजन को जल्दी नौकरी और उनके पत्र की जांच की मांग की

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विशारतगंज में प्रभारी प्रधानाध्यापक और बी एल ओ दिवंगत विनोद कुमार शर्मा के परिवारीजनों से मिला और उनकी दुखद मृत्यु पर हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त की। दिवंगत विनोद कुमार शर्मा के पुत्र शिवांश शर्मा से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और निष्कर्ष निकाला कि किसी भी अधिकारी का यह कहना नितांत गलत है कि बी एल ओ के रूप में उनका काम समाप्त हो चुका था। जबकि न तो एस आई आर की समय सीमा समाप्त हुई है और न ही उनके सारे पत्राजात अभी जमा हुए हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, मंडल उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, सदस्य राजन उपाध्याय, रजनीश पाठक, संजीव शर्मा ने डी एम बरेली से मांग की कि विनोद कुमार शर्मा के परिवारीजनों में किसी को शीघ्र ही सरकारी नौकरी एवं बीमा की आवश्यक धनराशि दी जाए। साथ ही उनके उस पत्र में उनकी मांग की किसी उचित अधिकारी से जांच कराई जाए कि उनके आग्रह के बाबजूद उनकी ड्यूटी क्यों नहीं काटी गई ? विनोद कुमार शर्मा के इस निवेदन को क्यों नहीं माना गया कि उनकी आंखों में तकलीफ है और उन्हें ठीक से मोबाइल चलाना नहीं आता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने विनोद कुमार शर्मा के परिवारीजनों से बराबर संपर्क रखने और उनके पाल्य को नौकरी और बीमा दिलाने की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय को सौंपी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली : सृजन नेशनल स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, खिलाडियों नें दिखाया दमखम

Thu Dec 18 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में सीबीएसई सृजन इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय (एथलेटिक्स प्रतियोगिता) खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर वी के सिंह एवं प्रधानाचार्य के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक […]

You May Like

advertisement