नाला सफाई में लापरवाही पर फर्म ‘हिमगिरी’ पर ₹40,000 का जुर्माना, जेई को नोटिस

नाला सफाई में लापरवाही पर फर्म ‘हिमगिरी’ पर ₹40,000 का जुर्माना, जेई को नोटिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानसून से पहले नालों की सफाई में लापरवाही बरतने पर बरेली नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने औचक निरीक्षण कर तीन अलग-अलग क्षेत्रों में नाला सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां उजागर हुईं, जिसके चलते नाला सफाई का कार्य कर रही फर्म हिमगिरी इंफ्राटेक पर ₹40,000 का जुर्माना लगाया गया, जबकि संबंधित अवर अभियंताओं (JE) को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत नगर निगम की ओर से ठेके पर नाला सफाई कार्य कराया जा रहा है। नगर आयुक्त संजय कुमार मौर्य के निर्देश पर पूरे शहर में सफाई कार्य की सतत निगरानी हो रही है। इसके तहत मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने शहर के सात नालों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नाला सफाई कार्य संतोषजनक पाया गया, जबकि कुछ इलाकों में बेहद धीमी गति और लापरवाही उजागर हुई।
संतोषजनक सफाई (ठीक पाया गया) वाले स्थानों में रंगीला की दुकान से बाल्मीकि मंदिर होते हुए गौरीशंकर मंदिर तक, राजीव कॉलोनी मुख्य मार्ग पर पुलिया से रेलवे पुलिया तक रहे।
खामियों वाले स्थानों में रेलवे जंक्शन से कोनार्क होटल होते हुए सुभाषनगर नाला, बिहारीपुर पुलिस चौकी से चौपुला चौराहा, पटेल चौक से चौपुला तक (रघुवंशी कॉम्प्लेक्स), बीकानेर होटल से चौपुला चौराहा, शुगर फैक्ट्री से कुंवर रिसोर्ट होते हुए बीडीए कॉलोनी तक हैं।
इन क्षेत्रों में या तो अतिक्रमण मिला या फिर काम की गति अत्यंत धीमी पाई गई। अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित क्षेत्रीय अवर अभियंताओं को दिए गए हैं।
नाला सफाई कार्य में लापरवाही के चलते ‘हिमगिरी इंफ्राटेक’ नामक फर्म पर ₹40,000 का जुर्माना लगाया गया है। यह फर्म शुगर फैक्ट्री से बीडीए कॉलोनी और अन्य स्थानों पर नालों की सफाई का कार्य कर रही थी, जिसमें अनियमितताएं पाई गईं।
निरीक्षण में जहां भी लापरवाही पाई गई, वहां संलग्न अवर अभियंताओं (JE) को कारण बताओ नोटिस थमाए गए हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि आगे भी सफाई कार्य में कोताही बरती गई तो फर्मों पर फिर से जुर्माना और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी द्वारा तैयार कर नगर आयुक्त संजय कुमार मौर्य के माध्यम से शासन को भेज दी गई है। इसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि मानसून पूर्व नालों की सफाई में कार्यदायी एजेंसियां गंभीरता नहीं दिखा रही हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिविल डिफेंस के वार्डन नगर की आन्तरिक सुरक्षा की रीढ़ की हड्डी हैं - अन्जय अग्रवाल

Wed May 21 , 2025
सिविल डिफेंस के टट नगर की आन्तरिक सुरक्षा की रीढ़ की हड्डी हैं – अन्जय अग्रवाल दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सिविल डिफेंस अलखनाथ प्रखण्ड की समन्वय बैठक सनातन धर्म विद्यालय साहूकारा में आयोजित की गई। इस प्रकार की बैठक एक बर्ष बाद आयोजित की गई। इन बैठकों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement