बदायूँ: राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी समस्याएं

राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी समस्याएं
बदायूँ : 17 दिसम्बर। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं मा0 उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या की अवनी सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई तथा ब्लॉक जगत में जागरुकता चौपाल का आयोजन पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा, बलात्कार से सम्बन्धित सहित कुल 04 शिकायती प्रार्थना पत्र जनसुवाई के अन्तर्गत प्राप्त हुये। जिसमें मा0 सदस्या द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये।
मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक समय उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए गुणवत्ता परक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
जागरुकता चौपाल में आयी महिलाओं को मा0 सदस्या द्वारा आमहिला सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी तथा योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुचाये जाने हेतु प्रेरित किया गया। तथा साक्षी, विमला तथा शबनम की मा0 सदस्या द्वारा गोदभराई की गयी। सदस्य द्वारा बताया गया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 18001805220 वॉट्सएप नंबर 6306511708 पर भी किया जा सकता है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ध्नोडल अधिकारी कल्पना जायसवाल, सी0ओं सिटी रजनीश उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह, नवनीत सिंह उप चिकित्सा अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना प्रियंका, खण्ड विकास अधिकारी मनीष वर्मा, सहायक पंचायत अधिकारी लक्ष्मण सिंह ग्वाल, सुपरवाइजर बाल विकास परियोजना अधिकारी गीतांजली, मो0 असलम अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, रवि कुमार संरक्षण अधिकारी, छवि वैश्य जिला मिशन समन्वयक, प्रतिक्षा मिश्रा सेन्टर मैनेजर, कमल शर्मा परियोजना समन्वयक, डोली परामर्शदाता, मो0 फैज सहायक लेखाकार मीना सिंह सचिव काशी समाज शिक्षा संस्थान बदायूँ, उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: सरायपोही की जर्ज़र सड़क को बनवाने की मांग को लेकर गांव वालों ने लगाया बैनर

Thu Dec 18 , 2025
सरायपोही, निजामाबाद की जनता ने सांसद-विधायक का गांव में घुसना किया सख्त वर्जित निजामाबाद, आजमगढ़ 17 दिसंबर 2025। सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने सरायपोही ग्राम वासियों द्वारा जर्जर सड़क बनवाने के लिए रोड अधूरा, नहीं हुआ पूरा, रोड नहीं तो वोट नहीं के बैनर का स्वागत करते हुए […]

You May Like

advertisement