आज़मगढ़: सरायपोही की जर्ज़र सड़क को बनवाने की मांग को लेकर गांव वालों ने लगाया बैनर

सरायपोही, निजामाबाद की जनता ने सांसद-विधायक का गांव में घुसना किया सख्त वर्जित

निजामाबाद, आजमगढ़ 17 दिसंबर 2025। सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने सरायपोही ग्राम वासियों द्वारा जर्जर सड़क बनवाने के लिए रोड अधूरा, नहीं हुआ पूरा, रोड नहीं तो वोट नहीं के बैनर का स्वागत करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को चेत जाना चाहिए कि जनता के मूलभूत सवालों को हल नहीं किया तो जनता खुलकर सड़कों पर आएगी। जनप्रतिनिधियों के लिए शर्म की बात है कि सरयपोही में बैनर लगा है कि इस ग्राम सभा में किसी भी सांसद विधयाक व नेता का प्रवेश सख्त वर्जित है।

किसान नेता राजीव यादव ने जारी बयान में कहा कि सरायपोही ग्रामवासियों ने अपने गांव की सालों पुरानी जर्जर रोड को बनवाने की मांग को लेकर बैनर लगाया है। लापता-नकारा सांसद-विधायक, रोड नहीं तो वोट नहीं, सांसद-विधायक का गांव में घुसना सख्त वर्जित जैसे बैनर स्पष्ट करते हैँ कि निजामाबाद क्षेत्र में विकास कार्यों की उपेक्षा की जा रही है। क्षेत्रीय विधायक और सांसद समस्याओं को लगातार नजर अंदाज कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने ग्रामसभा में किसी भी सांसद, विधायक व नेता का प्रवेश सख्त वर्जित किया है।

किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि निजामाबाद में सड़क बनवाने के लिए चल रहे आंदोलन और पदयात्रा के दौरान लाहीडीह, शेरपुर के बाद सरायपोही में जनता द्वारा लगाए गए बैनर ने स्पष्ट कर दिया है कि सड़क बनवाने का यह आंदोलन जन आंदोलन बन चुका है। राजीव यादव ने अपील किया कि जिस भी गांव की रोड जर्जर है, नाली नहीं है, पुल नहीं है या कोई भी समस्या है उसको लेकर ग्रामवासी बैठक करें और अपनी मांग को लेकर बैनर लगाएं, जनता की इस पहल में हम उनके साथ हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अत्यधिक ठंड का सीधा असर विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, हृदय, फेफड़े व श्वसन रोग से पीड़ित व्यक्तियों पर पड़ता है- मुख्य चिकित्साधिकारी

Thu Dec 18 , 2025
जनपद में वर्तमान में शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। समाचार पत्रों में प्रकाशित सूचनाओं के अनुसार दिन एवं रात के तापमान में लगभग 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई […]

You May Like

advertisement