अत्यधिक ठंड का सीधा असर विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, हृदय, फेफड़े व श्वसन रोग से पीड़ित व्यक्तियों पर पड़ता है- मुख्य चिकित्साधिकारी

जनपद में वर्तमान में शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। समाचार पत्रों में प्रकाशित सूचनाओं के अनुसार दिन एवं रात के तापमान में लगभग 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने कहा कि अत्यधिक ठंड का सीधा असर विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, हृदय, फेफड़े व श्वसन रोग से पीड़ित व्यक्तियों पर पड़ता है। शीतलहर के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, सांस की तकलीफ, जोड़ों में दर्द एवं अन्य मौसमी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए सभी नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
डॉ. वर्मा ने जनसामान्य से अपील की कि बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह ढकने वाले गर्म व सूखे कपड़े पहनें तथा सिर, कान, गला, हाथ और पैर अवश्य सुरक्षित रखें। अनावश्यक रूप से सुबह एवं देर शाम घर से बाहर निकलने से बचें। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए गर्म पेय पदार्थों, पौष्टिक एवं संतुलित आहार का सेवन करें तथा ठंडे व मादक पदार्थों से परहेज करें।
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों एवं बुजुर्गों को ठंड से बचाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। घर को गर्म रखने के लिए खिड़की-दरवाजे बंद रखें, किंतु घर के अंदर अलाव अथवा आग जलाने से बचें, क्योंकि इससे दम घुटने एवं दुर्घटना की आशंका रहती है। पीने के लिए गुनगुने पानी तथा नहाने के लिए गर्म पानी का प्रयोग करें।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि ठंड से अत्यधिक प्रभावित व्यक्ति, सांस लेने में कठिनाई, अत्यधिक कंपकंपी, सीने में दर्द या बेहोशी जैसी स्थिति होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लें। जनपद के समस्त सरकारी चिकित्सालयों को शीतलहर से संबंधित रोगियों के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयों, संसाधनों एवं एम्बुलेंस सेवाओं को सतर्क अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सतर्क करें। किसी भी आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

(डाॅ एन आर वर्मा)
मुख्य चिकित्साधिकारी
आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम का होगा आयोजन

Thu Dec 18 , 2025
22 दिसंबर को सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री श्री अनुज शर्मा देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति जांजगीर-चांपा 18 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के 02 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 दिसंबर को जिले में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री […]

You May Like

advertisement