नारी के विकास से ही विकसित भारत-2047 का सपना होगा पूर्ण : नायब सिंह सैनी

नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र बुलंदियों को छुएगाः मुख्यमंत्री।
महिला सशक्तिकरण प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन
शोधार्थियों एवं अंतर्राष्ट्रीय छात्राओं के लिए कुवि में बनेगा हास्टल।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 5 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में “सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” विषय पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेमिनार एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि नारी के विकास से ही विकसित भारत-2047 का सपना होगा पूर्ण होगा। जब नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र बुलंदियों को छुएगा। कुरुक्षेत्र वह भूमि है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के दौरान अर्जुन को गीता का उपदेश देकर कर्म और धर्म का मार्ग दिखाया। महाभारत का युद्ध केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध लड़ा गया था। नारी अपमान ने समाज को यह संदेश दिया कि जब अधिकारों का हनन हो, तब मौन रहना अधर्म है। उन्होंने कहा कि आज भी समाज को इसी विचारधारा पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्रश हाल में महिला सशक्तिकरण पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा ऑडिटोरियम हॉल में दीप प्रज्ज्वलित कर व वंदे मातरम गीत के बाद सेमिनार का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा लोक सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई सेमिनार की स्मारिका तथा कला उत्सव की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हजारों महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण का प्रमुख आधार बताते हुए कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगी, तब तक विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। इसके साथ ही उन्होंने चार महत्वपूर्ण स्तंभ नारी, किसान, युवा और गरीब को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों की मजबूती देश की नींव को मजबूत करती है, वहीं युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें रोजगार देने वाला बनाने की दिशा में कार्य करना जरूरी है। गरीबों को सशक्त बनाना भी राष्ट्र निर्माण की प्राथमिकता होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक ठोस कदम उठाए गए हैं। एक समय था जब हमारे समाज में बेटियों को दूर पढ़ने भेजने में डर लगता था। परिवार सोचता था कि कहीं रास्ते में कोई अनहोनी न हो जाए। कई बेटियाँ सिर्फ इसी कारण अपनी पढ़ाई से वंचित रह जाती थीं। लेकिन जब इस समस्या को समझा गया, तो एक पूरा रोडमैप तैयार किया गया अब हमारी सरकार द्वारा हर 20-30 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज स्थापित किए गए, ताकि बेटियों को दूर न जाना पड़े और वे सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। आज इसका परिणाम हमारे सामने है बेटियाँ खुलकर पढ़ रही हैं, आगे बढ़ रही हैं और अपने सपनों को साकार कर रही हैं। अब बेटियां सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कई महिलाएं लाखों रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और सामाजिक स्थिति दोनों मजबूत हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 में “नारी शक्ति वंदन” जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई, गार्गी, मैत्रेयी और जीजाबाई जैसी महान महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि नारी सदैव से शक्ति, ज्ञान और संस्कार की आधारशिला रही है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं आईटी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं और देश का नाम वैश्विक स्तर पर रोशन कर रही हैं।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि “एक सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक है। विशेष रूप से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के संदर्भ में यह विषय और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है। आज भी महिलाओं की जनसंख्या के अनुपात में संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुँच पाई है। महिलाओं के दृष्टिकोण के बिना निर्मित नीतियाँ कहीं न कहीं अधूरी रह जाती हैं। उन्होंने तीन महत्वपूर्ण अवधारणाओं समानता(इक्वेलिटी), न्याय संगत समानता (इक्विटी) और समावेशिता (इंक्लूसिविटी) का उल्लेख करते हुए कहा कि इक्वेलिटी का अर्थ है समान अधिकार देना, इक्विटी का अर्थ है आवश्यकता के अनुसार न्यायसंगत अवसर प्रदान करना, और इंक्लूसिविटी का अर्थ है सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना। हमारे संविधान ने हमें समानता का अधिकार दिया है अर्थात इक्वेलिटी सुनिश्चित की गई है। लेकिन वास्तविकता यह है कि इक्विटी और इंक्लूसिविटी को अभी भी पूरी तरह से धरातल पर उतारना शेष है।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि आज आवश्यकता केवल अधिकार देने की नहीं, बल्कि वास्तविक अवसर और भागीदारी सुनिश्चित करने की है। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 55 प्रतिशत छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है और विज्ञान संकाय में लगभग 80 प्रतिशत छात्राएँ हैं, और गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में भी 80 से 90 प्रतिशत हमारी बेटियाँ हैं। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि प्रतिभा और क्षमता के मामले में महिलाएँ किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी समानता, न्यायसंगत अवसर और समावेशिता पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग विशेषकर महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। आज हमारी बेटियाँ शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, रक्षा और राजनीति हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। आवश्यकता केवल उन्हें सही मंच, अवसर और प्रोत्साहन देने की है। इसी दिशा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ एक महत्वपूर्ण पहल है, जो महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। हमें केवल नीतियाँ बनाने तक सीमित नहीं रहना है, बल्कि उन्हें प्रभावी रूप से लागू करते हुए ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहाँ हर महिला स्वयं को सशक्त, सम्मानित और सक्षम महसूस करे।
कुवि दूरस्थ एवं ऑन लाइन शिक्षा केन्द्र की निदेशक प्रो. मंजूला चौधरी ने कहा कि किसी भी देश की उन्नति और समृद्धि उसके नागरिकों की शिक्षा और भागीदारी पर निर्भर करती है। यदि एक महिला शिक्षित होती है, तो वह पूरे परिवार को शिक्षित करती है। यही कारण है कि महिलाओं की शिक्षा में वृद्धि से देश की आय, सामाजिक गुणवत्ता और नवाचार में भी वृद्धि होती है। यदि हमें एक विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाना है, तो सबसे पहले हमें महिलाओं को सशक्त बनाना होगा, क्योंकि एक सशक्त महिला ही एक सशक्त समाज और राष्ट्र की नींव रखती है।
डीन फैकल्टी ऑफ लॉ प्रो. प्रीति जैन ने कहा कि महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर प्रयास किए जा रहे हैं। दुनिया के कई देशों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व हमसे कहीं अधिक है। भारत में यह स्थिति चिंताजनक है और इसमें सुधार की आवश्यकता है। मंच का संचालन डॉ. सलोनी पवन दिवान ने किया। अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष सुधा, कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल,भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह गोल्डी, जिला परिषद की अध्यक्ष कंवलजीत कौर, सरस्वती हेरीटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार,डीन आफ कालेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर. चौधरी, प्रो. अनिता दुआ, डीवीएसीए निदेशक प्रो. विवेक चावला,लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, उप- निदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, डॉ. परमेश कुमार, प्रो. सुमन महेंदिया, प्रो. संगीता सैनी, प्रो. रीटा, प्रो. कुसुमलता, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. गुरचरण सिंह, धर्मपाल चौधरी, राजवंत कौर, डॉ. शालिनी सहित शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।
राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में “सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” विषय पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कला उत्सव प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों आराधना टंडन (पंचकूला), अंजनी रेड्डी (हैदराबाद), मीनाक्षी झा बनर्जी (दिल्ली), डॉ. कुसुमलता शर्मा (भोपाल), अनीता रघुवंशी मलिक (दिल्ली), रितु सिंह (दिल्ली), विनय कुमार शर्मा (जयपुर), के.के. गांधी, गौरई शंकर सोनी (जयपुर) तथा परदीप नायक (गोवा) को उनकी उत्कृष्ट कलाकृतियों के लिए सम्मानित किया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विकसित होगा एआई केन्द्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में “सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को और सशक्त किया जाएगा। यहाँ महिला प्रशिक्षुओं के लिए फीस में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, ताकि वे नई तकनीकों में आगे बढ़ सकें और भविष्य के लिए तैयार हो सकें।
आईएएस कोचिंग लेने वाली छात्राओं को मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट।
कुवि में आयोजित सेमिनार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो बेटियाँ और महिलाएँ सिविल सेवाएँ, न्यायिक सेवाएँ बैंकिंग सेवाएँ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती हैं, उनके लिए यूनिवर्सिटी में विशेष कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। यहाँ भी उन्हें फीस में 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी, ताकि आर्थिक कारण उनकी प्रगति में बाधा न बनें। ये केवल योजनाएं नहीं हैं ये हमारे भविष्य की नींव हैं।
महिला सशक्तिकरण स्मारिका का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में “सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” विषय पर आयोजित सेमिनार के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोक सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई स्मारिका का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसी स्मारिकाएं समाज में जागरूकता फैलाने और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इसमें अठारह अध्याय है जिनके अतंर्गत महिला शोध संस्थान, शोध के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान, महिला प्रशासनिक अधिकारियों का विवरण, हॉस्टल में छात्राओं के लिए सुविधा, खेल, विज्ञान, संस्कृति, शोध प्रोजेक्ट आदि क्षेत्रों के माध्यम से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विकास में महिलाओं के योगदान को स्मारिका के अंदर शोधात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है।
कुवि में 300 शोधार्थियों के लिए बनेगा महिला छात्रावासः मुख्यमंत्री।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में “सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” विषय पर आयोजित सेमिनार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केयू में लगभग 300 शोधार्थियों एवं अंतर्राष्ट्रीय छात्राओं की क्षमता वाले हास्टल का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि यह महिला छात्रावास आधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न होगा। इसमें 300 छात्राओं के रहने की व्यवस्था होगी। 3 मंजिल हास्टल में कमरों के साथ अटैच बाथरूम का निर्माण किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल ने किया नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना का विस्तार

Wed May 6 , 2026
सिंगल मदर्स-विधवा महिलाओं के बच्चों और अनाथ बच्चों की प्राइमरी से बारहवीं तक की शिक्षा के लिए किया गया विशेष प्रावधान। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 5 मई : शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सांसद नवीन जिन्दल […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored