ऑस्ट्रेलिया से आये डॉ. सुभाष गौड ने अपनी कुलदेवी महाभारतकालीन माता बाला सुंदरी मन्दिर हथीरा में मनाई 53वीं वैवाहिक वर्षगांठ और लगाये 53 फलदार पौधे

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877

इसी स्थान पर महाभारत युद्ध से पूर्व पांडवों ने विजय कामना के लिए की थी पूजा।मन्दिर में हवन पूजा के साथ विशाल भंडारा आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 24 जून : आज भी सनातन धर्म में आस्था रखने वाले बुद्धिजीवी वर्ग जिनके अंदर अपने बुजुर्गों द्वारा दिये गये संस्कार कूट कूट कर भरे है और समाज को सनातन के प्रति जागृत रखे हुए है उन्हीं में से एक डॉ. सुभाष गौड ने आज महाभारतकालीन सिद्ध पीठ माता बाला सुंदरी मन्दिर गांव हथीरा में जो मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया से आये प्रसिद्ध अधिवक्ता डॉ. सुभाष गौड (भारतीय जनता पार्टी विधि विभाग के जिला प्रमुख) धर्मपत्नी सरोज गौड ने अपनी पावन 53 वीं वैवाहिक वर्षगांठ प्रातः मन्दिर के मुख्य पुजारी सत्यवान एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पण्डित आज्ञा राम गौड द्वारा पूजा पाठ हवन करवाया गया।


जिसमें परिवार के सदस्यों के इलावा ऑस्ट्रेलिया से पुत्र एवं पुत्रवधू दिवाकर गौड, अभिषेक गौड, आदित्य गौड, अर्चना, इंदु , प्रिंयका, सार्थक,रुद्रांश, विराट, समृद्धि ने ऑनलाइन आहुतियाँ डाली।
गौरतलब है कि डॉ. सुभाष गौड का जन्म भी इसी स्थान गांव हथीरा में हुआ था जो अब 75 वर्ष के हो चुके है। डॉ. गौड ने बताया कि महाभारत युद्ध से पूर्व पांडवों ने विजय कामना के लिए इसी सिद्ध पीठ में पूजा अर्चना की थी और उनकी कुलदेवी भी है।
इतना ही नहीं डॉ. सुभाष गौड ने कुरुक्षेत्र में 53 फलदार पौधे भी रोपित किये।
इस अवसर पर षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, अनूपा कौशिक, अश्वनी भारद्वाज, सरिता भारद्वाज, डॉ. ए. सी. नागपाल, ओ. पी. गुलियानी, गुरदयाल मालिक, पी. सी गुप्ता, सी. पी गुप्ता, विपिन शर्मा, के, सी वर्मा, नन्द लाल गर्ग, रोशन लाल मित्तल, वी. के. सिंगला, रविंदर अग्रवाल, वि. के. वत्स, नवीन गौड, शिवानी गौड इत्यादि ने भंडारे में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धमतरी बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला मॉडल कार्बन कृषि जिला

Wed Jun 24 , 2026
जलवायु-अनुकूल खेती, मृदा स्वास्थ्य संवर्धन और कार्बन क्रेडिट से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल धमतरी, 24 जून 2026। कृषि को अधिक टिकाऊ, लाभकारी एवं जलवायु-अनुकूल बनाने की दिशा में धमतरी जिले ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जिला प्रशासन धमतरी एवं जलवायु प्रौद्योगिकी आधारित संस्था प्रिथु […]

You May Like

Breaking News

advertisement