कुरुक्षेत्र:घने कोहरे के कारण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का समय बदला

कुरुक्षेत्र (अमित) 18 दिसंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार घने कोहरे, कम दृश्यता व खराब मौसम के कारण परीक्षाओं के समय में संशोधन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 19 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होने वाली सभी विश्वविद्यालय परीक्षाओं के आरंभ समय में संशोधन किया गया है ।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि अब प्रातः कालीन सत्र की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से आरंभ होंगी, जबकि सायंकालीन सत्र की परीक्षाएं दोपहर 1.45 बजे शुरू की जाएंगी। पहले ये परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित की जा रही थीं, लेकिन कम दृश्यता और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है । डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि सभी संबंधित विभागों, संस्थानों, महाविद्यालयों और परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस संशोधित समय-सारणी की जानकारी तुरंत विद्यार्थियों तक पहुंचाएं और नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करें। साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी इस सूचना को अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे बदले हुए परीक्षा समय को ध्यान में रखते हुए ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समर्पण दिवस पर 101 कंबलों का वितरण

Fri Dec 19 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत समर्पण दिवस पर 101 कंबलों का वितरणउत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक संदीप जैन व महेंद्र अग्रवाल, जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, नगर अध्यक्ष के के गुप्ता के नेतृत्व में मंडल के समर्पण दिवस […]

You May Like

advertisement