चंद्रलोक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ग्राम रजऊ परसपुर में श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का किया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : चंद्रलोक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, द्वारा
श्रीमती उषा रानी मेमोरियल ट्रस्ट बरेली के संयोजन में फरीदपुर रोड स्थित चंद्रलोक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़, ग्राम रजऊ परसपुर, बरेली में श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग बरेली के 14 विद्यालय ने प्रतिभा किया ।छात्र-छात्राओं ने प्रभु श्री राम के चरित्र उनके आदर्श और चरित्र के ऊपर काव्य पाठ किया और प्रभु श्री राम की महिमा का गुणगान किया।
प्रतिभा करने वाले विद्यालयों के नाम एस एस वी इंटर कॉलेज सुरेश शर्मा नगर बरेली,महाराजा अग्रसेन डिग्री कॉलेज,बरेली कॉलेज बरेली,कस्तूरी लाल इंटर कॉलेज फरीदपुर,साहू राम डिग्री कॉलेज,साहू गोपी नाथ इंटर कॉलेज,किशोर चंद इंटर कॉलेज ,शांति अग्रवाल इंटर कॉलेज बरेली,गुलाब राय इंटर कालेज,जय नारायण इंटर कालेज आदि रहे।
श्री कस्तूरी लाल जुक्खी सिंह आर्य इंटर कॉलेज टिसुआ फरीदपुर कक्षा 12 की वंदना राठौर प्रथम आने वाले प्रतिभागी को ₹5000 रुपए व प्रतीक चिन्ह प्रथम पुरस्कार के रूप में,द्वितीय पुरस्कार के रूप में महराजा अग्रसेन महाविद्यालय की माही अग्रवाल को 2500 रुपए,प्रतीक चिन्ह व तृतीय पुरस्कार पुरस्कार दो दिए गए।साहू गोपी नाथ इंटर कॉलेज की आरोही रावत व गुलाब राय मॉन्टेसरी स्कूल डोहरा रोड की जानवी गंगवार को तृतीय पुरस्कार के रूप में ₹1000 रुपए संयुक्त रूप से और दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में ढाई सौ रुपए व प्रमाण पत्र दिए गए। निर्णायक मंडल में अतुल खंडेलवाल विमल यादव और विश्वजीत निर्भय रहे। संस्थान निदेशक डॉ हिमांशु अग्रवाल प्रशासनिक निदेशक रेशु अग्रवाल व रोहित राकेश का संयोजन रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई एम ए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविश अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ विनोद पागरानी,आशु अग्रवाल, राजीव बूबना,साधना रोहतगी, अमित भारद्वाज,डॉ रुचिन अग्रवाल,अमित भारद्वाज,तुलसी राम शर्मा,रेंजर ऋषि ठाकुर,संदीप अग्रवाल, अनूप गोयल,मनीष अग्रवाल, हरिओम गौतम डॉ0 शरद अग्रवाल, डॉक्टर पूनम अग्रवाल, हिंदू जागरण मंच के श्री अरुण कुमार फौजी, अखिलेश कुमार सिंह, विवेक पटेल, आदि उपस्थित रहे।
संस्थान के निदेशक डॉ हिमांशु अग्रवाल ने कहा संस्थान आगे भी बच्चों को प्रोत्साहन हेतु आयोजन करता रहेगा। और नई-नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करता रहेगा
सभी अतिथि को राम दूत सम्मान से सम्मानित किया गया।
श्री कस्तूरी लाल जुक्खी सिंह आर्य इंटर कॉलेज टिसुआ की वंदना राठौर ने सुनाया “चलो अब लौट चलें रघुराई, जन-जन के हित इस निर्जन में हमने उमर खपाई”जाह्नवी पटेल ने स्वरचित कविता शांत, कृपालु, वीर, विनम्र, वचनपरायणी, पितृभक्त, कर्तव्यनिष्ठ और विनीत सभी गुण राम में थे सुनाया।
आरोही रावत ने सुनाया
राम कहने का मज़ा जिसकी ज़ुबां पर आ गया, वो मुक्त जीवन हो गया चारों पदार्थ पा गया।
लूटे मज़े ध्रुव भक्त ने श्री राम के प्रताप से, सन्मुख प्रभु के जो बसा त्रैलोक में जस छा गया।
माही अग्रवाल ने सुनाया
“सहली सारी यातनाएँ,
पर कर्तव्य सर्वोपरि रखा।
त्याग, शील और संकल्प को
जिस प्रकार जीवित रखा—
बोलो, कहाँ तक टिक सकोगे तुम, यदि राम-सा संघर्ष हो
चंद्रलोक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज की प्रधानाचार्य नीमा जे सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रेषित किया.. कार्यक्रम में गायत्री कुशवाह, सुधांशु मिश्रा, अंकिता यादव, सत्येंद्र पटेल, महेंद्र कुमार, तनीषा, नेहा गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो पुलिस टीम के द्वारा सोहदो एवं खुले में शराब पीने वाले 05 व्यक्तियों को लिया गया हिरासत

Tue Dec 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेस 05 के अन्तर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली के निर्देशन में थाना बहेडी बरेली की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बहेडी व मीना बाजार कस्बा बहेडी से चैकिंग के दौरान […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored