पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जायेगा : महेंद्र नाथ सिंह

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की उत्तर प्रदेश कार्य समिति की बैठक में राष्ट्रीय विस्तार पर हुई चर्चा

विंध्याचल (मीरजापुर) 22 दिसंबर : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश की प्रदेश कार्य समिति की बैठक विंध्याचल स्थित गोयनका धर्मशाला में आयोजित की गई।बैठक में प्रदेश के सभी 18 मंडलों के मंडल अध्यक्षों और 75 जिलों के जिलाध्यक्षों सहित संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह व संचालन प्रदेश महामंत्री डा. संजय द्विवेदी व हौसला प्रसाद त्रिपाठी ने किया।
प्रदेश के वरिष्ठ महासचिव डॉ कृष्ण गोपाल गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों का यह अकेला ऐसा संगठन है, जिसमें इस बार विधिवत चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रदेश महासचिव (संगठन) नरेश पाल सिंह ने संगठन के राष्ट्रीय विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि सात राज्यों में विधिवत प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जायेगा। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में पूरे प्रदेश के पत्रकारों को साथ लेकर लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तहसील स्तरीय पत्रकारों को मान्यता देने व आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान करने के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा। चरणबद्ध ढंग से सात सूत्रीय ज्ञापन प्रदेश के 80 सांसदों, 403 विधायकों, 18 मंडलायुक्तों व 75 जिलाधिकारियों को प्रेषित किया गया।
महामंत्री डा. संजय द्विवेदी ने प्रदेश के 18 मंडल अध्यक्षों से संवाद करके उनके जिलों के निर्वाचन प्रक्रिया की समीक्षा की। समीक्षा के माध्यम से बरेली व मुरादाबाद मण्डल को सशक्त करने की जिम्मेदारी प्रांतीय पदाधिकारियों को सौपी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल अध्यक्षों के माध्यम से ही जिलों की समीक्षा की जाएगी। तहसीलों के गठन करने की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष की होगी। जिला अध्यक्ष अपने जनपद से संबंधित सूचना मंडल अध्यक्ष को प्रेषित करेंगे और मंडल अध्यक्ष सूचना का परीक्षण करके प्रदेश को प्रेषित करेंगे।
प्रदेश संरक्षक डॉ. के.एन. राय ने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया जाए। साथ ही, संगठन के कानूनी मामलों में राय देने के लिए एक प्रदेश विधिक टीम का गठन किया जाएगा। अतिथियों का स्वागत विंध्याचल मंडल अध्यक्ष रूपेश पाण्डेय और जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने किया।
बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री संगठन डॉ. नरेश पाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, नागेश्वर सिंह, गोविन्द राव, बलराम त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश अग्रहरि ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में झांसी से शिवकरण सिंह भदोरिया, सहारनपुर ओमवीर सिंह, मुरादाबाद अरुण गोस्वामी, अलीगढ़ राम नारायण सिंह, कानपुर सौरभ सिंह भदोरिया, लखनऊ अखिलेश सिंह, मेरठ संजय गोयल, बस्ती बलराम त्रिपाठी, विंध्याचल रूपेश पांडेय, गोरखपुर सुधीर कुमार सिंह, अयोध्या राम नेत वर्मा, देवीपाटन अनिल कुमार द्विवेदी, आजमगढ़ वीरभद्र प्रताप, डॉ. राजू सिंह, अखिलेश मिश्रा, अमृतलाल अग्रहरि, देव प्रकाश मिश्रा, विभूति भूषण सिंह ,ज्ञान दास गुप्ता, संजीव कुमार संजू सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद खेल महोत्सव में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, कुरुक्षेत्र में रोमांचक मुकाबलों से गूंजे मैदान

Tue Dec 23 , 2025
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं के तहत बॉक्सिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स,वॉलीबॉल, कबड्डी और तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, फाइनल मुकाबलों की तस्वीर हुई साफ। कुरुक्षेत्र, 22 दिसंबर : सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तीसरे चरण की लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत […]

You May Like

Breaking News

advertisement