प्रो. दिनेश कुमार बनाए गए ग्लोबल रैंकिंग्स के निदेशक

कुरुक्षेत्र (अमित )23 दिसंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद द्वारा कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अनुशंसा पर भू-भौतिकी विभाग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार के पुनर्नियोजन को स्वीकृति प्रदान की है। यह पुनर्नियोजन 5 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी । उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रो. दिनेश कुमार अपने विभागीय दायित्वों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के अंतर्गत डायरेक्टर, ग्लोबल रैंकिंग्स के रूप में भी कार्य करेंगे। यह निर्णय शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान उत्कृष्टता और वैश्विक मानकों के अनुरूप संस्थान की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रो. दिनेश कुमार के अनुभव और अकादमिक नेतृत्व से विश्वविद्यालय की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग एवं वैश्विक पहचान को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की अपेक्षा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कुवि के विधि संस्थान के शिक्षकों की सहभागिता

Tue Dec 23 , 2025
कुरुक्षेत्र (संजीव कुमारी) 23 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि संस्थान के शिक्षकों डॉ. अमित कुमार व डॉ. रमेश सिरोही ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित विश्व शांति पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता कर विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like

advertisement