बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कुवि के विधि संस्थान के शिक्षकों की सहभागिता

कुरुक्षेत्र (संजीव कुमारी) 23 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि संस्थान के शिक्षकों डॉ. अमित कुमार व डॉ. रमेश सिरोही ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित विश्व शांति पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता कर विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
20 दिसंबर 2025 को आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ़ ज्यूरिस्ट्स एंड राइटर्स फॉर वर्ल्ड पीस का आयोजन इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जूरिस्ट्स द्वारा किया गया जिसमें विश्वभर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित विधि विशेषज्ञों, विधि शिक्षाविदों एवं लेखकों ने भाग लिया।
इस सम्मेलन में विधि संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमेश सिरोही ने Digital Governance and Rule of Law in the 21st Century in India (डिजीटल गर्वनेंस एंड रूल ऑफ लॉ इन द 21st सेंचुरी इन इंडिया) विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया जिसमें भारत में प्रौद्योगिकी, शासन तथा संवैधानिक सिद्धांतों के बीच विकसित हो रहे संबंधों पर प्रकाश डाला गया।
वहीं, विधि संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार ने Analysis of the Dichotomy of Mandatory and Voluntary Mediation under Commercial Courts Act and Mediation Act, 2023 (एनालिसिस ऑफ द डिकोटॉमी ऑफ मैंडेटरी एंड वॉल्यूनटरी मीडिएशन अंडर कर्मशियल कोर्टस एक्ट एंड मीडिएशन एक्ट, 2023) विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया जिसमें विधि और वैश्विक शांति से संबंधित अकादमिक विमर्श को समृद्धि मिली।
यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन समकालीन विधिक चुनौतियों, वैश्विक शांति, न्याय तथा विधि की भूमिका पर गहन और सार्थक विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार को बताना चाहिए चंडीगढ में हरियाणा का स्टेटस क्या है : अशोक अरोड़ा

Tue Dec 23 , 2025
विधायक अशोक अरोड़ा ने विधानसभा में कुरुक्षेत्र को राजधानी बनाने की उठाई मांग।कहा, थानेसर की जनसमस्याओं को उठाया विधानसभा सत्र में, सरकार नही दे पाई कोई जवाब।पत्रकार वार्ता कर अशोक अरोड़ा ने सरकार को घेरा, कहा, प्रदेश की जनता से सरकार का कोई सरोकार नही है। कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 23 […]

You May Like

advertisement