ई-केवाईसी न होने पर भी नहीं रुकेगा राशन वितरण, मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश

उत्तराखंड देहरादून

ई-केवाईसी न होने पर भी नहीं रुकेगा राशन वितरण, मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश,
सागर मलिक

देहरादून- अंगूठे के निशान स्कैन न होने या आंखों के रेटिना स्कैन में समस्या आने की वजह से यदि आपका ई-केवाईसी अब तक पूरा नहीं हो पाया है, तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे राशन कार्ड धारकों को राशन मिलता रहेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर विभाग ने शनिवार को इस संबंध में सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश के सभी जनपदों में राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि केंद्र सरकार ने 30 नवंबर निर्धारित की है। हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी नहीं हो पाई है।

मंत्री रेखा आर्या के अनुसार, जन मिलन कार्यक्रमों में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई लोगों का अंगूठा स्कैन न होने, रेटिना स्कैन न हो पाने या घर के मुखिया के रोजगार के चलते बाहर होने की वजह से ई-केवाईसी लंबित है। वहीं कई अत्यंत बुजुर्ग और गंभीर रोगियों की भी केवाईसी पूरी नहीं हो पाई है, जिससे उनके मन में यह आशंका थी कि नवंबर के बाद राशन मिल पाएगा या नहीं।

इन परिस्थितियों को देखते हुए कैबिनेट मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में राशन वितरण में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी और ई-केवाईसी पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

खाद्य आयुक्त की ओर से शनिवार को सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि ई-केवाईसी लंबित होने के आधार पर किसी भी पात्र परिवार का राशन नहीं रोका जाएगा।

इसके साथ ही विभाग ने राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश का भुगतान 3 दिनों के भीतर करने के भी आदेश दिए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून श्री सनातन धर्म विद्यालय ने मनाई 90 वर्ष की शताब्दी

Sun Nov 23 , 2025
श्री सनातन धर्म विद्यालय ने मनाई 90 वर्ष की शताब्दीसागर मलिक श्री सनातन धर्म विद्यालय जू. हा. स्कूल, मोती बाजार, देहरादून में आज दिनाँक 22.11.25 को विद्यालय के 90 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्म का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री खजान दास जी अथवा विशेष अतिथि […]

You May Like

advertisement