ड्रग फ्री हरियाणा मिशन के तहत कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता शिविरों का किया आयोजन

ड्रग फ्री हरियाणा मिशन के तहत कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता शिविरों का किया आयोजन

कुरुक्षेत्र (अमित ) 24 दिसंबर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ड्रग फ्री हरियाणा मिशन के अंतर्गत कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस अभियान के तहत विद्यालयों में ड्रग फ्री हरियाणा मिशन विषय पर नारा लेखन, पेंटिंग एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ विद्यार्थियों को हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई वीडियो के माध्यम से भी ड्रग फ्री हरियाणा मिशन के बारे में जागरूक किया गया। जिससे विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की प्रभावी जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें आमजन को जागरूक किया गया कि नशा अत्यंत घातक है तथा यह व्यक्ति, परिवार एवं समाज को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। ड्रग फ्री हरियाणा मिशन का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना तथा विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम छत्तीसगढ़ महिला कोष से महिला हितग्राहियों एवं स्व सहायता समूहों को ऋण वितरण

Wed Dec 24 , 2025
कोरिया 24 दिसम्बर 2025/ शासन के आदेशानुसार एवं कलेक्टर कोरिया में निर्देशन में प्रशासन गावं की ओर कार्यक्रम का अयोजन जिले के अलग-अलग स्थानों पर किया गया, जिसमें शासन के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाने निर्देश प्राप्त हुए है, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग कोरिया के […]

You May Like

advertisement