मिलक में बिजली बिल राहत योजना के कैंपों का निरीक्षण, उपखण्ड अधिकारी ने दिए निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : वि०वि०खण्ड मिलक,में बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत लगाए जा रहे कैंपों तथा राजस्व वसूली कार्यों का उपखण्ड अधिकारी, द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने कैंपों की व्यवस्थाओं, उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं और वसूली कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।उपखण्ड अधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ।कहा कि पात्र उपभोक्ताओं को योजना का अधिकतम लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कैंपों में आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने, बिल संशोधन, बकाया भुगतान व सरचार्ज राहत से संबंधित जानकारी स्पष्ट रूप से देने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि राजस्व वसूली कार्य पारदर्शिता के साथ किया जाए और उपभोक्ताओं के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना से जुड़ सकें।
इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरु नानक एकेडमी स्कूल में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समापन पर निबंध प्रतियोगिता, क्रिसमस डे भी हर्षोल्लास से मनाया गया

Thu Dec 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) मिलक गुरु नानक एकेडमी,में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अटल जी के व्यक्तित्व, जीवन मूल्यों एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने […]

You May Like

advertisement